शहजादपुर-धनाना के ब्राह्माणों ने महासभा की सदस्यता ग्रहण की
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ब्लॉक के सदस्यों की एक बैठक ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहजादपुर तथा धनाना के ब्राह्मणों ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की सदस्यता ग्रहण की।
संवाद सहयोगी, शहजादपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ब्लॉक के सदस्यों की एक बैठक ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहजादपुर तथा धनाना के ब्राह्मणों ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सभी सदस्यों ने सामाजिक बुराइयों के बारे में चितन करते हुए समाज की कुरीतियों के प्रति ब्राह्मणों को जागरूक करने के बारे में चर्चा की।ब्लॉक प्रधान सतीश शर्मा ने बताया के अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष करण किशोर गौड़ के नेतृत्व में जिला भर में ब्राह्मण समाज के कल्याण एवं उत्थान की अनेक योजनाएं शुरू की गई है। डैहर गांव में भगवान परशुराम धाम का निर्माण हो रहा है। खानपुर में भगवान परशुराम मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में श्याम कुमार शर्मा उपप्रधान, सुमेर चंद शर्मा उपप्रधान, ओम प्रकाश शर्मा, मोहन लाल शर्मा, अशोक शर्मा, मोहन लाल, विक्रांत शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक कुमार, प्रकाश चंद शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, ओंकार शर्मा, सुरेश शर्मा, पवन कुमार शर्मा, अमृतलाल शर्मा, रामेश्वर दास शर्मा उपस्थित रहे।