Move to Jagran APP

कचहरी में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

शहर विधानसभा से एडवोकेट संदीप सचदेवा ने भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान कचहरी में चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 09:00 AM (IST)
कचहरी में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
कचहरी में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

जासं, अंबाला शहर : शहर विधानसभा से एडवोकेट संदीप सचदेवा ने भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान कचहरी में चलाया। उन्होंने बताया पार्टी का संगठन कैसे दूसरे राजनीतिक दलों से अलग है और क्यों हमें वर्तमान में पार्टी की सदस्यता लेनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले 5 वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास के कार्य समाज के सभी वर्गों के लिए करवाए हैं वह अपने आप में एक मिसाल है और इसी प्रकार आज देश की जागरूक जनता फिर से मोदी की तरह हरियाणा में भी मनोहर सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। मनोहर लाल के नेतृत्व में 75 से अधिक सीटें आएंगी और मजबूत सरकार बनेगी। इस अवसर पर आशुतोष गॉड, संदीप शर्मा मनदीप सिंह, तरुण भारद्वाज, बलदेव सिंह, नितेश साहनी, गौरव शर्मा, अरविद गौड़, ललित चौधरी, संजीव चौधरी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.