रंजिश का शिकार बना था डबल सिंह
रंजिश के चलते आरोपितों ने डबल ¨सह को बना लिया था निशाना
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: रेस्टोरेंट के कुक डबल ¨सह मर्डर के मामले मे सीआईए के हत्थे चढ़े दोनों आरोपितों चेतन बरौली व मनीष निवासी नबीपुर को अदालत में पेश किया गया। जहां से चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। तीसरा आरोपित ¨प्रस निवासी नगोली जो फरार है।
डीएसपी अमित ने बताया कि सेवन इलेवन रेस्टोरेंट के कुक का काम करने वाले डबल ¨सह निवासी गढवाल जो नारायणगढ़ में नवीपुर रोड पर रहता था। 28 अक्टूबर को वह रेस्टोरेंट से काम निपटा कर रात करीब 12 बजे अकेला घर के लिए निकला था। पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाश एक के हाथ में लोहे की राड के साथ लिये थे। उसको मारने के लिये पीछे लग गए। डबल ¨सह वापस रेस्टोरेंट की तरफ भाग लिया। लेकिन 50 मीटर पहले ही उसको पीट पीट कर हत्या कर बाइक पर फरार हो गए। इस वारदात को एक टैक्सी चालक जस¨वदर निवासी पंजाब जो देहरादून से सवारी छोड़ कर वापस चड़ीगढ़ जाते हुए देखा जिसने पुलिस व रेस्टोरेंट को सूचना दी थी। पुलिस ने तीन अज्ञात तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
-मर्डर का कारण दो कर्मचारियों से झगड़ा होना था
डीएसपी अमित ने बताया कि मर्डर के मामले में सीसीटीवी व साइबर की मदद से पता चला कि कैसे वह दो युवक डबल ¨सह के पीछे भाग रहे थे और तीसरा बाइक लेकर उनके पीछे था। एक कार वाला रूका तो बाइक सवार उस तरफ गया और फिर उन तीनों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। रेस्टोरेंट के दो कर्मचारी के साथ 28 अक्टूबर को अग्रसेन चौक पर उन तीन बाइक सवारों से झगड़ा हुआ था। जो उस की रंजिश रखते हुए ताक लगा कर बैठे थे। रात 12 बजे 4 कर्मचारी रेस्टोरेंट से निकले पर उन्हें कुछ नहीं कहा। थोड़ी देर बाद डबल ¨सह अकेला रेस्टोरेंट से निकला उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले के 12 दिन बाद सीआईए ने दो आरोपितों को गांव रामगढ़ पंचकूला के पास गिरफ्तार किया। पूछताछ से पता चला कि इन तीनों आरोपित मर्डर वाले दिन नशे हालत में थे। वह उन दोनों कर्मचारियों की तलाश में थे। लेकिन उन्होंने डबल ¨सह को मौत के घाट उतार दिया।
- रेस्टोरेंट के मालिक की लापरवाही के कारण डबल ¨सह की गई जान
डबल ¨सह के परिजनों व लोगों का आरोप था कि जब रेस्टोरेंट के मलिक व कर्मचारी से तीनों आरोपियों का झगड़ा हुआ था तो उन्होंने उस समय पुलिस की सहयता या सूना क्यों नहीं की, उनकी लापरवाही के कारण डबल ¨सह ने अपनी जान गंवाई। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।