खेल महाकुंभ : बैंड¨मटन में पंचकूला अव्वल, अंबाला फिसड्डी
जागरण संवाददाता, अंबाला : खेल महाकुंभ बैड¨मटन में अंबाला फिसड्डी रहा है तो पंचकूला अव्वल रहा।
जागरण संवाददाता, अंबाला : खेल महाकुंभ बैड¨मटन में अंबाला फिसड्डी रहा है तो पंचकूला अव्वल। दूसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र और तीसरे स्थान पर रोहतक के बैड¨मटन खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओरसे छावनी के शहीद लेफ्टिनेंट मुकेश आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बैड¨मटन का बुधवार को दूसरा दिन रहा। दूसरी तरफ वार हीरोज स्टेडियम में जिम्नास्टिक में अंबाला 194.85 प्वाइंट के साथ नंबर एक बना हुआ है।
वूमेन बैड¨मटन प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में रोहतक ने चरखी दादरी और फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र ने करनाल, भिवानी और अंबाला, यमुनानगर ने रेवाड़ी और पानीपत, सिरसा ने फरीदाबाद और जींद, पंचकूला ने गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और रोहतक, भिवानी ने मेवात, सोनीपत ने पलवल, सिरसा और हिसार, मेवात ने महेंद्रगढ़, हिसार ने कैथल, यमुनानगर और झज्जर को हराया।
इसी प्रकार पुरुषों की प्रतियोगिता में पहला मुकाबला अंबाला और फतेहाबाद के बीच खेला गया। पंचकूला ने फतेहबाद को हराकर अपना खाता खोला। इसके बाद रोहतक ने रेवाड़ी, पानीपत और भिवानी को, सिरसा ने कैथल और हिसार, फरीदाबाद ने जींद और करनाल, करनाल ने अंबाला, झज्जर ने कुरुक्षेत्र और सोनीपत, भिवानी ने यमुनानगर, पंचकूला ने मेवात और सिरसा, यमुनानगर ने गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र ने पलवल को हराया है। खेलमंत्री अनिल विज के जिला में बैड¨मटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और महज एक मुकाबला जीता है।
जिम्नास्टिक में अंबाला अव्वल
बुधवार को जिम्नास्टिक की आर्टिस्टिक खेल प्रतियोगिता वूमेन के मुकाबले वार हीरोज स्टेडियम में हुए। प्रतियोगिता में अंबाला 194.85 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर रहा जबकि दूसरे स्थान पर 183.20 प्वाइंट के रोहतक दूसरे और 143.10 प्वाइंट के साथ करनाल तीसरे स्थान पर रहा। बृहस्पतिवार को इस खेल महाकुंभ का समापन वार हीरोज स्टेडियम में होगा।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के उप निदेशक अरुण कांत ने बताया कि विभाग के निर्देशक भूपेंद्र ¨सह मुख्यातिथि के रूप में विजेताओं खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।