Move to Jagran APP

भाजपा राज में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : गुलशन

नारायणगढ़ सीट से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के प्रत्याशी गुलशन सैनी ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:20 AM (IST)
भाजपा राज में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : गुलशन
भाजपा राज में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : गुलशन

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: नारायणगढ़ सीट से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के प्रत्याशी गुलशन सैनी ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वे बृहस्पतिवार को गांव काठेमाजरा, फिरोजपुर, टोका, झिडीवाला, टपरियां, चेचीमाजरा, मुगलमाजरा, कुल्लड़पुर, बड़ी कोहड़ी, रायवाली, गाजीपुर, तसडोली, नगावां, नगला नानकू व मंगलाई में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस क्षेत्र को इंडस्ट्रियल हब बनाने का वायदा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। स्थानीय नगरपालिका को पंगु बना दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पिछड़ेपन का कारण कांग्रेस भी है। कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान का नुकसान नारायणगढ़ की जनता को झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज हालात यह है कि हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का मकसद क्षेत्र के विकास के साथ समाज के हर वर्ग का उत्थान है। उन्होंने वादा किया कि वे क्षेत्र के उत्थान के लिए काम करेंगे और लोगों तक जनसुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। क्षेत्र की जो भी समस्या है, उसको प्राथमिकता पर पूरी प्लानिग के साथ दूर किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.