आशा वर्करों ने सरकार की शव यात्रा निकाल पुतला फूंका
शहर में आशा वर्करों ने राज्य सरकार की शव यात्रा निकाली। इसके बाद गुस्साएं आशा वर्करों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शहर में आशा वर्करों ने राज्य सरकार की शव यात्रा निकाली। इसके बाद गुस्साएं आशा वर्करों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। मौके पर आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मालूम हो कि आशा वर्कर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर करीब एक महीने से धरने पर बैठी है। हाल ही में आशा वर्कर सीएम आवास पर पहुंची थीं, जहां पर उन पर लाठीचार्ज किया गया था।
बुधवार की सुबह में सभी आशा वर्कर सीएमओ कार्यालय में एकत्र हुई। यहां से सभी आशा वर्करों ने राज्य सरकार की शव यात्रा निकाली। इस मौके पर आशा वर्करों ने विरोध में नारेबाजी भी की। इस दौरान आशा वर्करों ने पॉलिटेक्निक चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। सर्व कर्मचारी संघ सतीश शेट्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वार्ता के लिए आशा वर्कर राज्य कार्यकारिणी को 20 अक्तूबर को निमंत्रण दिया, लेकिन अंत में अपने वादे से पीछे हट गई।