Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी वर्करों ने किया महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक

खंड नारायणगढ़ में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा के मार्गदर्शन में खंड में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत खंड की महिलाओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:30 AM (IST)
आंगनबाड़ी वर्करों ने किया महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक
आंगनबाड़ी वर्करों ने किया महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक

संस, नारायणगढ़ : खंड नारायणगढ़ में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा के मार्गदर्शन में खंड में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत खंड की महिलाओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे जानकारी दी गई। यहां पर महिलाओं को मानसिक सामाजिक परामर्श, कानूनी सलाह, चिकित्सा सलाह, वीडियो कांफ्रेंस सुविधा तथा एफआइआर दर्ज करवाने में मुफ्त सलाह दी जाती है। वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करने के लिए टोल फ्री नंबर 181, महिला हेल्पलाइन 1091, एंबुलेंस नंबर 108 के बारे भी जानकारी दी गई। सीडीपीओ सीमा ने बताया कि 20 अक्टूबर को गांव सैनमाजरा, डैहर, बड़ी रसोर, कुराली, डेरा, गदौली, भूरेवाला, वार्ड 8, काठे माजरा, खानपुर लबाना आदि में वर्करों द्वारा महिलाओ को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.