रावण जलाने के बाद झंडा चढ़ाने हरिद्वार पहुंचे रामलीला के पात्र
धर्म और संस्कृति को समर्पित श्री बांके बिहारी रामलीला क्लब रजिस्टर्ड के तत्वाधान में 29 सितंबर से लेकर 9 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला मंचन एवं विराट दशहरा महोत्सव करवाया गया। सफलता के बाद क्लब के सभी सदस्य झंडा चढ़ाने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। सभी सदस्यों ने वहां पहुंचकर गंगा स्नान किया। पूजा अर्चना एवं आरती के बाद झंडा चढ़ाया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : धर्म और संस्कृति को समर्पित श्री बांके बिहारी रामलीला क्लब रजिस्टर्ड के तत्वाधान में 29 सितंबर से लेकर 9 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामलीला मंचन एवं विराट दशहरा महोत्सव करवाया गया। सफलता के बाद क्लब के सभी सदस्य झंडा चढ़ाने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। सभी सदस्यों ने वहां पहुंचकर गंगा स्नान किया। पूजा अर्चना एवं आरती के बाद झंडा चढ़ाया। क्लब के निदेशक प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस सफलता के लिए क्लब के चेयरमैन बृजलाल सिगला, प्रधान देवेंद्र गुप्ता हैप्पी, वरिष्ठ उपप्रधान मनोज सिगला, उप प्रधान राजकुमार गुप्ता, डिपल मलिक, देवकीनंदन गोरा, महामंत्री संजीव सूद मिटू, धर्मपाल गुप्ता, रंजीत शर्मा, सोमनाथ शर्मा, रोमी सचिव दीपक शर्मा, अजय भसीन, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, प्रचार सचिव राजीव श्रीवास्तव, संगठन सचिव टिकू तिलकधारी, सुशील गर्ग, जॉनी वर्मा, अश्वनी कुमार, सूजल सिगला, माधव शर्मा, केशव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रेम गोयल पंचकूला, राजकुमार सिगला, महेश अग्रवाल, सोनू शुक्ला, बाबूराम राजेश कुमार, संजय बंसल चंडीगढ़, गोपाल बंसल, विकास कपूर, सूरज गिरी, आयुष सिगला, राजकुमार राजू, राजकुमार आहुजा, यशु सिगला, चिराग सिगला, आदित्य सिगला, भीमसेन शर्मा, लकी कुमार नितिन कुमार, संजीव गुल्लू, अभिषेक, सोमा, लक्ष्मीनारायण, सुरेश गुप्ता अंबाला की धर्म प्रेमी जनता के सहयोग से ही भारी सफलता को प्राप्त करके ही एक नया इतिहास रचा गया है।