कार की टक्कर के बाद सड़क से नीचे उतरी एक्टिवा, दो घायल
अंबाला-जगाधरी हाइवे पर महेश नगर के पास एक कार की चपेट में आकर एक्टिवा सवार दो महिलाएं घायल हो गई। महिलाएं अनियंत्रित होकर हाइवे के चौड़ीकरण के लिए खोदी गई सड़क में गिर गई।
जागरण संवाददाता, अंबाला: अंबाला-जगाधरी हाइवे पर महेश नगर के पास एक कार की चपेट में आकर एक्टिवा सवार दो महिलाएं घायल हो गई। महिलाएं अनियंत्रित होकर हाइवे के चौड़ीकरण के लिए खोदी गई सड़क में गिर गई। महिलाओं की टांग व सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। जहां वह उपचाराधीन है। सुभाष नगर निवासी सोनिया व वैशाली अरोड़ा का कहना था कि लोहड़ी के सामान खरीदने के लिए सदर बाजार की तरफ जा रही थी। महेश नगर में हाइवे पर खुदाई के कारण निकलना पहले ही काफी मुश्किल हो रहा था। तभी अचानक पीछे से आ रही कार ने साइड मार दी। इतने वह संभल पाती कि अनियंत्रित होकर खोदी गई सड़क पर गिर गई। राहगीरों ने तुरंत उन्हें उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर का कहना था कि सोनिया की टांग तो वैशाली के सिर पर चोटें आई है।