Move to Jagran APP

हरियाणा जनचेतना पार्टी की नेत्री सोढ़ी को गोली मारने के बाद आरोपित ने की आत्महत्या

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) की नेत्री व नाहन हाउस राम नगर निवासी अमरजीत कौर सोढ़ी की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद करनाल के गांव अमृतपुर निवासी ईशम सिंह ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:10 AM (IST)
हरियाणा जनचेतना पार्टी की नेत्री सोढ़ी को गोली मारने के बाद आरोपित ने की आत्महत्या
हरियाणा जनचेतना पार्टी की नेत्री सोढ़ी को गोली मारने के बाद आरोपित ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) की नेत्री व नाहन हाउस राम नगर निवासी अमरजीत कौर सोढ़ी की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद करनाल के गांव अमृतपुर निवासी ईशम सिंह ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात हाउसिग बोर्ड कालोनी में सोढ़ी की सहेली पुष्पा के घर पर हुई। ईशम सिंह ने 32 बोर की बंदूक से तीन फायर किया था। एक गोली अमरजीत सोढ़ी के सिर पर, दूसरा उसकी पैर पर और तीसरी गोली आरोपित ने खुद को मारी थी। लहूलुहान अवस्था में दोनों को ट्रामा सेंटर लगाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

loksabha election banner

वहीं इस संबंध में मृतका अमरजीत कौर सोढ़ी के बेटे गगनदीप सिंह ने बलदेव नगर थाने में ईशम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गगनदीप ने बताया कि ईशम दस साल पहले उनका बिजनेस पार्टनर था।

--------

सहेली के घर गई थी सोढ़ी

जानकारी के मुताबिक अमरजीत कौर सोढ़ी हाउसिग बोर्ड कालोनी में रहने वाली सहेल पुष्पा के घर पर गई थी। करीब 15 मिनट बाद ईशम सिंह भी यहां आ गया। दोनों ने पुष्पा से चाय बनाने को कहा। जब पुष्पा रसोई में चाय बना रही थी इसी दौरान अमरजीत और ईशम सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। तैश में आकर ईशम सिंह ने सोढ़ी पर गोली चला दी। गोली चलने के आवाज सुन पुष्पा किचन से बाहर आई तो अवाक रह गई। उसने पुलिस और अपने स्वजनों को सूचना दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी वहां गए।

------

व्यापारिक लेन-देन भी था

बताया जा रहा है अमरजीत कौर सोढ़ी व ईशम सिंह में व्यापारी लेन-देन भी था, जिसको लेकर दोनों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। उधर, सहेली पुष्पा का कहना है अमरजीत सोढ़ी का उनके घर आना-जाना लगा रहता था, लेकिन इस बार वह चार से पांच महीने के बाद उनके घर आई थी। दोनों मृतकों ने उसे दो मिनट अकेले में बात करने के लिए बोला था। उधर, जिस कमरे में गोली चली थी उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

--------

वर्जन

तीन गोलियां चली थीं। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। गोली चलने की क्या वजह रही अभी मामले में जांच चल रही है।

-हमीर सिंह, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.