भाइयों को पीटने के आरोपित गिरफ्तार
सगे भाइयों को पीटने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद कबीर नगर वासी मनीष कुमार, वरुण व राज उर्फ कुक्कू को पुलिस ने 20 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने अपने सहयोगियों के घर रेड करवाई लेकिन वे हाथ नहीं लगे। मंगलवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : सगे भाइयों को पीटने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद कबीर नगर वासी मनीष कुमार, वरुण व राज उर्फ कुक्कू को पुलिस ने 20 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने अपने सहयोगियों के घर रेड करवाई लेकिन वे हाथ नहीं लगे। मंगलवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
3 अक्टूबर को शहर के बलदेवनगर थाने में यह केस दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी लेकिन भूमिगत होने के कारण वे हाथ नहीं लग रहे थे। पुलिस को पता चला कि आरोपित इलाके में हैं। इसके बाद छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
कबीर नगर के सचिन की शिकायत पर दर्ज केस के मुताबिक 27 सितंबर को वह अपने भाई के साथ शहर आया था। कुक्कू, अरुण, मनीष व अन्य ने उसे थप्पड़-मुक्कों के अलावा लकड़ी की छड़ियों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस प्रवक्ता रमेश के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों को जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया है।