4 पीढि़यों ने एक साथ किया योगाभ्यास
संवाद सहयोगी, बराड़ा: अंतराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व सोहाना गांव में एक अनोखा व प्रेर
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बराड़ा:
अंतराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व सोहाना गांव में एक अनोखा व प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला जब एक ही परिवार की चार पीढि़यों ने एक साथ सार्वजनिक रूप से योग की विभिन्न विधाओं का प्रर्दशन किया। उप-मंडल के गांव सोहाना के 78 वर्षीय बुजुर्ग धूम ¨सह, उनके 58 वर्षीय बेटे अग्र¨सह, 30 वर्षीय पौत्र विशाल व 8 वर्षीय पड़पौत्र हर्ष ने संयुक्त परिवार व योग के महत्व को दुनियां के सामने रखने के लिए एक प्रयास किया। धूम ¨सह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षो से योग कर रहे हैं। निरंतर योग साधना से उम्र के किसी भी पड़ाव तक शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें