30.3 एमएम बरसात से मौसम में घुली ठंडक, 8 डिग्री लुढ़का पारा
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शनिवार मध्यरात्रि के बाद अच्छी खासी बरसात हुई। मौसम विभाग के
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शनिवार मध्यरात्रि के बाद अच्छी खासी बरसात हुई। मौसम विभाग के पैमाने पर जिले में 30.3 एमएम बरसात दर्ज हुई है। इस बरसात के बाद जहां गर्मी से सुकून मिला है वहीं, मौसम में ठंडक लौट आई है। कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बनी। बरसात के बाद अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जो 30.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। मौसम में नमी की मात्रा 95 फीसद रही। मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटों में बरसात की संभावना जताई है। जिससे चिपचिपी गर्मी से राहत बरकरार रह सकती है। लगातार तीसरे दिन बरसात होने से अब आसमान में छाए धूल के गुबार से राहत मिल गई है। जो कि अभी तक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें खड़ा कर रहा था। अस्थमा व त्वचा संबंधी परेशानियों से आजिज आए लोगों को राहत मिली है। वहीं, बरसात का असर मंडी में आई मक्का व धान की फसल पर भी देखा गया।