17 हजार ने दी महिला कांस्टेबल की परीक्षा, 18 हजार रहीं गैरहाजिर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) की रविवार को दो चरणों में लिखित परीक्षा हुई। जिसमें 35 हजार 350 में से 16 हजार 857 ने ही परीक्षा दी। जबकि 18 हजार 493 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) की रविवार को दो चरणों में लिखित परीक्षा हुई। जिसमें 35 हजार 350 में से 16 हजार 857 ने ही परीक्षा दी। जबकि 18 हजार 493 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) की लिखित परीक्षा दो चरणो में हुई थी। जो सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक और दोपहर बाद 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक हुई। इसमें से 51 अंबाला शहर, छावनी और 13 केंद्र बराड़ा सब डिवीजन में बनाए गए थे। एसडीएम छावनी दिलबाग सिंह और बराड़ा के लिए एसडीएम गिरीश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर के इंतजाम किए हुए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले पेपरों की सील व सामान को खोलते वक्त वीडियोग्राफी की गई। 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे
जिला में परीक्षा के लिए 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें पहले चरण में सुबह के समय 17 हजार 675 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठना था, लेकिन इनमें से 8 हजार 311 ही उपस्थित हो सके। इनमें से 9 हजार 364 गैरहाजिर रहे। जबकि दूसरे चरण में 17 हजार 675 में से 8 हजार 546 ही उपस्थित रहे। जबकि 9 हजार 129 गैरहाजिर रहे। रजनी यादव ने बताया कि वह हिसार से महिला पुलिस की परीक्षा देने के लिए पहुंची थी। परीक्षा अच्छी हुई आसान प्रश्न आए हुए थे। यदि किसी ने जीके पढ़ रखा है उसके लिए कोई मुश्किल नहीं था। अंजू बाला ने बताया कि वह कैथल से आई थीं। परीक्षा में मैथ और रिजनिग के प्रश्न थे। जो 30 से 35 के थे और हरियाणा जीके के 10 प्रश्न थे। प्रभजोत ने बताया कि वह जींद की रहने वाली है। सिर्फ परीक्षा के लिए ही पहुंची थी। परीक्षा अच्छी रही। इसमें 7 से 8 प्रश्न कंप्यूटर लेबल के थे। हिदी अंग्रेजी को कोई प्रश्न नहीं था। ज्योति ने बताया कि वह भी हिसार से आई र्ह। परीक्षा में करंट अफेयर के 7-8 प्रश्न आए थे। इनमें कुछ आइपीसी के 12 से 15 प्रश्न थे। बाकी विभागीय प्रश्न रहे।