नामांकन रद के बाद मैदान में रह गए 108 प्रत्याशी, मेयर के लिए 7
- नगर निगम अंबाला चुनाव में देर शाम प्रशासन ने जारी की प्रत्याशियों की फाइनल सूची
- नगर निगम अंबाला चुनाव में देर शाम प्रशासन ने जारी की प्रत्याशियों की फाइनल सूची, चुनाव चिन्ह भी बांटे
जागरण संवाददाता, अंबाला:
नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंबाला शहर सचिन गुप्ता ने नगर निगम चुनाव में मेयर व पार्षदों के पदों पर नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव आयोग की हिदायतों व निर्धारित मापदंडों की पालना करते हुए चुनाव चिन्ह आवंटित करने का काम किया। चुनाव आवंटन प्रक्रिया के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक जे. गणेशन, पुलिस पर्यवेक्षक डीआइजी अरूण नेहरा, एआरओ सतिद्र सिवाच, एआरओ अनुराग ढालिया, एआरओ गिरीश चावला, चुनाव तहसीलदार आंचल गर्ग उपस्थित रहे। चुनाव आबंटित प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी स्वयं व उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। तमाम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी वंदना शर्मा को कमल का फूल, कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी मीना अग्रवाल को हाथ, हरियाणा जन चेतना पार्टी से शक्ति रानी शर्मा को गैस सिलेंडर, हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट से अमीशा चावला को कप प्लेट, बसपा से जौली को हाथी का निशान, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाली गुरमीत कौर को कुर्सी व निर्दलीय प्रत्याशी वीना ढल को पीपल का पत्ता का चुनाव चिन्ह दिया गया है। - वार्ड 1 से गुरविन्द्र सिंह को कमल का फूल, जितेन्द्र सिंह को हाथी, रूपचंद का हाथ, जसवीर सिंह गैस सिलेंडर, मलकीत सिंह को कप प्लेट, रमन को बाइसाइकिल
- वार्ड 2 के तहत राजविन्द्र कौर को हाथ, यशपाल को कमल का फूल, फकीर चंद को गैस सिलेंडर, परविन्द्र सिंह को कप प्लेट, राजबीर सिंह को बोट, संजीव कुमार को राइजिग सन, शरणजीत कौर को बाइसाइकिल, - वार्ड 3 से कृष्ण लाल को हाथी, मनीष आनंद को कमल का फूल, सन्नी ढिल्लो को हाथ, द्वीप कौर को कप प्लेट, हन्नी सहगल को गैस सिलेंडर, कुलदीप सिंह को जीप, नरेश शर्मा को राइजिग सन, पंकज भारद्वाज को बाइसाइकिल
- वार्ड 4 से गुरविन्द्र सिंह को कमल का फूल, हरीश चंद्र को हाथ, अशोक कुमार सोनी को गैस सिलेंडर, विजय कुमार को कप प्लेट - वार्ड 5 से रविन्द्र गोयल को कमल का फूल, राजेश मेहता को हाथ, इंद्रजीत सिंह को कप प्लेट - वार्ड 6 से अर्चना छिब्बर को कमल का फूल, रिशवित कौर को हाथ, अमरजीत कौर को गैस सिलेंडर, ममता रानी को कप प्लेट, वाशु को बाइसाइकिल
- वार्ड 7 से मोनिका कल को कमल का फूल, सुमित कुमार को हाथ, रोबिन को कप प्लेट, विक्रमजीत को गैस सिलेंडर, केशव कुमार को पतंग, रमेश कुमार को बाइसाइकिल, रविकांत को शंख - वार्ड 8 से मीना ढींगरा को कमल का फूल, हरजीत सिंह को हाथ, कोमल रानी को कप प्लेट, रूपम गुगलानी को गैस सिलेंडर, प्रिस विज को बाइसाइकिल, प्रदीप शर्मा को शंख - वार्ड 9 से रमेश देवी को कमल का फूल, मेघा गोयल को हाथ, आरती सिगला को गैस सिलेंडर, सुषमा रानी को कप प्लेट, जानवी को बाइसाइकिल
- वार्ड 10 से मिथुन वर्मा को हाथ, ओम प्रकाश को कप प्लेट, क्रांति चोपड़ा को गैस सिलेंडर, सुखजीत सिंह को चाबी, अजय कुमार को बाइसाइकिल, राजीव कुमार को शंख, विशाल नाथ चड्डा को दो पत्ते - वार्ड 11 से कविता देवी को हाथ, पूजा को कप प्लेट, राजेन्द्र कौर को गैस सिलेंडर, सोनम को बाइसाइकिल
- वार्ड 12 से नितिका को कमल को फूल, सुरेन्द्र कौर को हाथ, अमनदीप कौर को गैस सिलेंडर, राजविन्द्र कौर को कप प्लेट - वार्ड 13 से भिवनेश त्रिखा को हाथ, यतिन बंसल को कमल का फूल, अरूण कुमार को गैस सिलेंडर, रोहित कुमार को कप प्लेट, शिव कुमार को टोपी - वार्ड 14 से ममता रानी को चाबी, रूबी को कप प्लेट, रोशनी बाला को गैस सिलेंडर - वार्ड 15 से शोभा सिंह को कमल का फूल, पूनीत को हाथ, बलविन्द्र सिंह गैस सिलेंडर, जितेन्द्र सिंह बिष्ट को कप प्लेट, रूबी को शंख - वार्ड 16 से विरेन्द्र दीक्षित को हाथ, हितेष जैन को कमल का फूल, बलजीत सिंह साहनी को गैस सिलेंडर, संजीव कुमार को कप प्लेट, स्वर्णजीत सिंह को बाइसाइकिल
- वार्ड 17 से कर्मजीत कौर को हाथ, सोनिया रानी को कमल का फूल, नीरज बाला को कप प्लेट, राणो देवी को गैस सिलेंडर, निशा रानी को राइजिग सन, सीमा को बाइसाइकिल, शिखा को पतंग - वार्ड 18 से रविन्द्र कुमार को हाथ, कुलदीप सिह को चाबी, अशोक कुमार को कप प्लेट, सरदूल सिंह को गैस सिलेंडर, गुरदेव सिंह को बाइसाइकिल
- वार्ड 19 से सत्याप्रकाश गोयल को कमल का फूल, परविन्द्र सिंह को कप प्लेट, राकेश कुमार को गैस सिलेंडर - वार्ड 20 से प्रीति को कमल का फूल तथा निकुंज को कप प्लेट का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।