अकेले 32 हजार किमी यात्रा करने वाली महिला खोलेगी अस्पताल
गुजरात की एनआरआइ महिला ने ब्रिटेन से भारत तक 32 हजार किमी की यात्रा अकेले कार चलाकर तय की है। वह अपने गृृहनगर नवसारी में अत्याधुनिक अस्पताल बनाना चाहती हैं।
वडोदरा, प्रेट्र। गुजरात के नवसारी जिले की एनआरआइ महिला ने ब्रिटेन से भारत तक 32 हजार किमी की यात्रा अकेले कार चलाकर तय की है। अब वह अपने गृृहनगर नवसारी में अत्याधुनिक अस्पताल बनाना चाहती हैं।
43 वर्षीय भारुलता कांबले ने रविवार को अपने सम्मान समारोह में यह घोषणा की। यात्रा के दौरान वह वडोदरा में ठहरीं और यहां के मेफेयर अट्रियम आर्ट गैलरी में उनका सम्मान किया गया। यहां से वह नवसारी चली गईं।
उन्होंने ब्रिटेन से भारत तक की 57 दिन की यात्रा में 32 देशों को पार किया। उन्होंने यह यात्रा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ' का संदेश देते हुए की। इस मौके पर भारुलता ने कहा कि यात्रा के दौरान वह 32 देशों के लोगों से जुड़ी और नवसारी में आधुनिक अस्पताल बनाने के लिए चंदा भी जुटाया।
नवसारी में उन्होंने अपने दादा को अस्पताल में दम तोड़ते देखा था। उस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं नहीं थीं। वह आठ नवंबर को मणिपुर की मारेह चौकी से भारत पहुंचीं। उनकी यात्रा को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया जाएगा।