नवलखी दुष्कर्म: वडोदरा निवासियों का विरोध मार्च, आरोपितों के लिए फांसी की मांग
गुजरात के वडोदरा में नवलखी मैदान में नाबालिग से हुए दुष्कर्म के विरोध में लोगों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाने की मांग की।
वडोदरा, एएनआइ। वडोदरा शहर के निवासियों ने मंगलवार को नवलखी में एक नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और मौत की सजा की मांग को लेकर एक विरोध मार्च निकाला गया। दुष्कर्म पीडि़ता के लिए न्याय की मांग करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की क्योंकि आरोपी अभी भी फरार हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द ढूंढना चाहिए और उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।
गौरतलब है की 28 नवंबर को गुजरात के वडोदरा में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां के नवलखी मैदान में एक नाबालिग लड़की से साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल ये नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ शाम के समय वाहन चलाना सीख रही थी, कि उसी समय दो अज्ञात युवकों ने उसके मंगेतर पर हमला किया और उसके बाद लड़की को वहां से अगवा कर अपने साथ ले गए।
बंदरों के आतंक से आप भी हैं परेशान, तो ये तरीके हो सकते हैं कारगार
लड़की के मंगेतर के साथ आरोपियों ने मारपीट की जिसकी वजह से वह काफी डर गया। उसने तुरंत ही नजदीकी पुलिस स्टेशन पर पहुंच इस घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। नवलखी मैदान काफी बड़ा है और यहां आसपास झाडिय़ां भी हैं। पुलिस ने वहां लड़की को ढूंढना शुरू कर दिया, लगभग एक से डेढ़ घंटे तक ढूंढने के बाद लड़की मैदान के दूसरे छोर पर झाडिय़ों में बुरी तरह घायल हालत में मिल गयी। डीसीपी संदीप चौधरी ने कहा, पीडि़ता ने बताया है कि वह आरोपियों को नहीं जानती थी। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।
इस राज्य में जल्द होगी एक हजार कांस्टेबलों की भर्ती, सीएम का बड़ा ऐलान