गुजरात में दो साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म
दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में कच्छ के अंजार में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बताया कि दोनों आरोपित राजस्थान के उदयपुर जिले के निवासी हैं। बच्ची की हालत नाजुक है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना अंजार के वरसाणा क्षेत्र की है। बच्ची बुधवार रात अपने घर के पास खेल रही थी। तभी हाईवे के पास आराम कर रहे ड्राइवर भरत मोहनजी गामेती (33) और उसका साथी सबलु कुमार कालुसिंह चौहाणा (22) बच्ची को बहला-फुसला कर अपने पास बिठाया। इसके बाद मौका पाते ही दोनों ने बच्ची को ट्रक के नीचे ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर ट्रक के पास पहुंचे तो देखा की ड्राइवर और उसका साथी भागने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने दोनों को पकड़ जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है। इस घटना से लोगों में गुस्सा है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि दो महीने पहले उत्तर गुजरात के हिम्मतनगर में छह महीने की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों पर हमले हुए थे।