लंदन फैशन वीक में छाई रही गुजराती बाला
फैशन का हब माने जाने वाले लंदन फैशन वीक में वडोदरा की फैशन डिजाइनर कंचन ने वहां योग की थीम पर डिजाइन किए गए कपड़े प्रजेंट किए।
वडोदरा। फैशन का हब माने जाने वाले लंदन फैशन वीक में पहली बार भारत की फैशन डिजाइनर कंचन को आमंत्रित किया गया। कंचन वडोदरा से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने वहां योग की थीम पर डिजाइन किए गए कपड़े प्रजेंट किए।
कंचन ने बताया कि मैंने ओरीगेमी टेक्नीक का यूज कर ड्रेस तैयार कीं। इस टेक्नीक में कपड़े फोल्ड भी हो सकते हैं। फैशन वीक में योग की झलक दिखाने वाले ब्लेजर-ट्राउजर ऑफ सोल्डर टॉप एंड स्कर्ट प्रेजेंट किए गए। ओरीगेमी टेक्नीक से योग की थीम पर प्रस्तुत किए गए ड्रेस का जिक्र जानी-मानी फैशन मैगजीन ने किया, जो मेरे लिए गर्व की बात है।
दादा के विरोध के बाद भी मैंने लक्ष्य हासिल किया
कंचन ने बताया कि फैशन वीक में जाने के लिए ट्रायल प्रक्रिया चल रही थी, तब मेरे दादा ने विरोध किया था। उन्हें मेरा अकेले विदेश जाना पसंद नहीं था। पर जब मैं फैशन वीक में भाग लेकर वापस आई, तब मेरे दादा ने मुझ पर गर्व किया। यहां तक पहुंचने में मेरे माता-पिता का हमेशा पूरा सहयोग मिला।