Move to Jagran APP

Gujarat: सीएम विजय रूपाणी ने किया मांधाता सिंह का तिलक

Mandhatasinh Jadeja. तिलक समारोह की शुरुआत राजकोट राजपरिवार के 17वें ठाकुर मांधाता सिंह के तिलक से हुई।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 02:30 PM (IST)
Gujarat: सीएम विजय रूपाणी ने किया मांधाता सिंह का तिलक
Gujarat: सीएम विजय रूपाणी ने किया मांधाता सिंह का तिलक

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। गुजरात के राजकोट राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य मांधाता सिंह जाडेजा का तिलक समारोह गुरुवार को शाही अंदाज में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खुद मांधाता सिंह को तिलक लगाया।

loksabha election banner

चार दिवसीय तिलक समारोह के तहत गुरुवार को 7,000 दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इससे पहले 51 पुरोहितों का एकसाथ मंत्रोच्चार व 2,126 राजपूत युवतियों का तलवार रास गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। बुधवार को विभिन्न राज्यों की मिट्टी और गंगा, यमुना व साबरमती आदि पवित्र नदियों के जल से मांधाता सिंह का अभिषेक किया गया था।

गुरुवार को तिलक समारोह की शुरुआत राजकोट राजपरिवार के 17वें ठाकुर मांधाता सिंह के तिलक से हुई। रणजीत विलास पैलेस में वे सभी तैयारियां की गईं, जैसी राजशाही में हुआ करती थीं। समारोह में सीएम रूपाणी के अलावा कई मंत्री, सांसद, विधायक, राजघरानों के प्रतिनिधि, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि के रूप में दंडी स्वामी व अन्य मौजूद रहे।

राजतिलक समारोह से पूर्व राजसूय यज्ञ 

सौराष्ट्र के प्रतिष्ठित राजपरिवार के सदस्य मांधाता सिंह जाडेजा के राजतिलक समारोह से पूर्व राजसूय यज्ञ शुरू हुआ। मांधाता अपने पुत्र जयदीप के साथ नगर यात्रा पर निकले। सजा-धजा हाथी, 15 घोड़े, 25 विंटेज कारें भी इसमें शामिल थीं। दो हजार से अधिक राजपूत युवतियों ने तलवार रास कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया।इससे पहले रणजीत विलास पैलेस में जल पूजा के साथ तीन दिवसीय राजसूय यज्ञ शुरू हुआ।

मांधाता अपने पुत्र जयदीप सिंह जाडेजा के साथ चांदी के रथ में सवार होकर नगर यात्रा पर निकले। बैंडबाजों की धुन पर सजे-धजे हाथी, घोड़े व विंटेज कार रैली निकाली गई। राजकोट के शहरवासियों ने रथ व कार में सवार राजपरिवार के सदस्यों व प्रदेश के अन्य रजवाड़ों से आए 50 से अधिक राजपरिवारों के सदस्यों का भव्य स्वागत किया। इससे पहले 2,126 राजपूत युवतियों ने तलवार रास कर गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया।

राजतिलक समारोह राजगद्दी व भारतीय परंपरा का सम्मान है। राजप्रणाली से लोगों के काम करने को वचनबद्ध हूं। नगर यात्रा में प्रजा जनों के दर्शन पूजनीय बात हैं। उनके साथ रहकर लोक कल्याण ही राजधर्म है।

-ठाकुर साहब मांधाता सिंहराजकोट राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.