Move to Jagran APP

Gujarat: वडोदरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार

Vadodara Misbehavior Case. गुजरात के वडोदरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 02:45 PM (IST)
Gujarat: वडोदरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार
Gujarat: वडोदरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। Vadodara Misbehavior Case. गुजरात के वडोदरा में 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार आरोपितों को पुलिस ने दस दिन की जांच-पंडताल के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और वडोदरा क्राइम ब्रांच के संयुक्त ऑपरेशन में वडोदरा के तरसाली क्षेत्र से किशन कालू भाई माथासुरिया और जशू सोलंकी को दबोच लिया गया है। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपित आदतन अपराधी हैं। इधर, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दोनों आरोपितों का केस फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने व कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है।

loksabha election banner

वडोदरा के नवलखी मौदान मे गत 29 नवंबर की रात 14 साल की किशोरी अपने मंगेतर के साथ बैठी थी। तभी दोनों आरोपितों ने उसके मंगेतर से मारपीट कर किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों रात के अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। वडोदरा पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए 33 टीमों को काम पर लगाया था तथा आरोपितों का सुराग बताने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

अहमाबाद क्राइम ब्रांच के आयुक्त अजय तोमर ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की विभिन्न एजेंसियों की 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद रविवार सुबह वडोदरा के तरसाली क्षेत्र से किशन कालूभाई माथासुरिया (28 (निवासी आणंद) और जशू सोलंकी (21) (निवासी राजकोट) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अहमदाबाद लाया गया है। पूछताछ में इन दोनों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के आयुक्त अजय तोमर ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए ह्यूमन इंटेलीजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्वेिलांस महत्वपूर्ण रही है। आरोपित वडोदरा शहर की सड़कों पर गुब्बारा बेचते थे। दोनों आदतन अपराधी हैं। शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में दोनों पर मारपीट, चोरी, चेन स्नेचिंग के दर्जनों मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपितों ने घटना के समय शराब पी रखी थी। किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद दोनों घर से बाहर नहीं निकलते थे।

आरोपितों के गिरफ्तार होने की खबर मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने कहा कि दोनों को मारते हुए पूरे शहर में घुमाना चाहिए, ताकि ऐसा करने वालों में एक डर पैदा हो सके है और जो उनकी पुत्री के साथ हुआ है, ऐसा किसी के साथ न हों। परिजनों ने आरोपित को सरेआम फांसी देने की मांग की है। 

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.