Move to Jagran APP

11 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया

यहां के सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया था।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 02:11 PM (IST)
11 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
11 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
राजकोट, प्रेट्र। 11 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को यहां के सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया था। चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दो अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पीडि़ता की मां द्वारा भक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर 13 मार्च को पुलिस ने नानजी जाविया (67) और अरविंद कुबावत (60) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि छह लोगों ने अलग-अलग मौकों पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। दृष्टिहीन विजानंद अहीर और एक 17 वर्षीय लड़के को दो दिनों पहले गिरफ्तार किया गया। शनिवार को विपुल छावड़ा (40) और गोविंद सकारिया (61) को गिरफ्तार किया गया।

loksabha election banner

पीड़िता की हालत स्थिर है, जबकि नवजात बच्ची को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। उसे सरकार संचालित बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.