Move to Jagran APP

गुजरात में लगातार बढ़ रहा है साइबर क्राइम, अहमदाबाद में दर्ज हुए सबसे अधिक मामले

Cyber crime in Gujarat गुजरात में पिछले दो वर्ष के आंकड़ो पर नजर डाली जाये तो साइबर क्राइम के मामलों में 90 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:37 AM (IST)
गुजरात में लगातार बढ़ रहा है साइबर क्राइम, अहमदाबाद में दर्ज हुए सबसे अधिक मामले
गुजरात में लगातार बढ़ रहा है साइबर क्राइम, अहमदाबाद में दर्ज हुए सबसे अधिक मामले

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में साइबर क्राइम के मामलों चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो साल में प्रदेश में साइबर क्राइम की घटनाओं में 90 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन ठगी, एटीएम से गलत रूप से रूपये निकालने, वन टाइम पासवर्ड से ठगने सहित विभिन्न मामले दर्ज हुए हैं।

loksabha election banner

नेशनल क्राइम ब्यूरो द्वारा जारी किये गये आंकड़ो के अनुसार गुजरात में वर्ष 2015 में 242 जबकि वर्ष 2017 में 458 सायबर क्राइम के मामले दर्ज हुए। गुजरात में वर्ष 2018 साइबर क्राइम की घटनाएं दर्ज हुई है, उसमें सबसे अधिक 42 ऑनलाइन ठगी, 41 एटीएम फ्रॉड, 14 वन टाइम पासवर्ड की शिकायत हैं।

गुजरात में विशेषकर अहमदाबाद में साइबर क्राइम सबसे अधिक शिकायत दर्ज हुई। अहमदाबाद में वर्ष 2016 में साइबर क्राइम के 77 मामले दर्ज हुए थे। जो वर्ष 2017 में बढ़कर 122 हो गये। सूरत में वर्ष 2016 में 66 जो 2017 में बढ़कर 105 हो गये हैं। इस तरह एक साल में अहमदाबाद में सायबर क्राइम के मामलों में 45 प्रतिशत और 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अहमदाबाद में वर्ष 2017 में सायबर क्राइम के 181 मामलों में से 172 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि आज के युग में स्मार्ट फोन का उपयोग बढ़ रहा है। इसके कारण ही साय़बर क्राइम के मामलों में वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट फोन एक कांच की दीवार की तरह है जिसमें बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। अपना पासवर्ड बदलता रहना चाहिए, किसी को अपना पासवर्ड नहीं बताना चाहिए। गौरतलब है कि इसके अलावा साइबर क्राइम में सोशल मीडिया पर फर्जी नाम पर आईडी बनाकर लोगों को बदनाम करने के मामले भी अधिक सामने आ रहे है।

केस                                    फरियाद

चीटिंग                                  99

पहचान के बाद चीटिंग              46             

ऑनलाइन फ्रोड                       42

एटीएम फ्रोड                           41

बनावटी प्रोफाईल                    16

सायबर जासूसी                      15

ओटीपी फ्रोड                          14   

मुस्लिमों को पांच एकड़ जमीन दिए जाने पर लेखिका तसलीमा नसरीन ने दागे सवाल


Rohtang tunnel : रोहतांग सुरंग से 500 लोग हुए आर-पार, प्रशासन के छूटे पसीने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.