राहुल गांधी के गुजरात दौरे से पहले विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी की गुजरात यात्रा से पहले प्रदेश कांग्रेस खुद को मजबूत व एकजुट दिखाने के लिए गुजरात विधानसभा का घेराव करेगी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:14 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की गुजरात यात्रा से पहले प्रदेश कांग्रेस खुद को मजबूत व एकजुट दिखाने के लिए 18 सितंबर को गुजरात विधानसभा का घेराव करेगी। पाटीदारों के साथ खड़ा दिखने के लिए किसानों की कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार व मूंगफली घोटाला जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस यह प्रदर्शन करेगी।
गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल बीस दिन तक आमरण अनशन पर रहे, लेकिन सरकार ने उनसे वार्ता करना भी उचित नहीं समझा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्टूबर में गुजरात से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। इसके बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगी।
प्रवक्ता दोशी ने बताया कि गुजरात विधानसभा का मानसुन सत्र 18 से 20 सितंबर तक होगा, कांग्रेस 18 को गांधीनगर में विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें अध्यक्ष अमित चावडा, नेता विपक्ष परेश धनाणी, गुजरात प्रभारी राजीव सातव आदि शामिल होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें