पत्नी के साथ गुजरात पहुंचे सेशेल्स के राष्ट्रपति
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फौरे ने अपनी पत्नी के साथ गुजरात भ्रमण किया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 01:17 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। भारत दौरे पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फौरे ने अपनी पत्नी के साथ गुजरात भ्रमण किया। शनिवार सुबह वह साबरमती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने गांधी जी का निवास हृदय कुंज देखा। उनकी पत्नी ने चरखा काटा। इससे पहले उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने पुराने मित्र और संस्थान के निदेशक प्रो. एरोल डिसूजा से भेट की।
साबरमती आश्रम के ट्रस्टी अमृत मोदी व कार्तिक साराभाई ने उन्हें आश्रम का भ्रमण कराया। ट्रस्टी ने उन्हें एक चरखा और महात्मा गांधी की तीन पुस्तकें भेंट में दी। इसके बाद वह गांधीनगर स्थित जीएफएसयू में प्रशिक्षण लेने आए अपने देश के 18 पुलिस अधिकारियों से बात की। राज्यपाल ओपी कोहली के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद करीब 2.30 बजे वह गोवा के लिए रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें