सूरत के पॉश इलाके में चार हुक्का बार पर छापा, पांच गिरफ्तार
शहर के पॉस एरिया कहे जाने वाले पीपलोद इलाके में गैर-काननूी रूप से चल रहे चार हुक्का बार पर पुलिस ने देर रात छापा मारा। इस दौरान 20 हुक्का के साथ 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
सूरत। शहर के पॉस एरिया कहे जाने वाले पीपलोद इलाके में गैर-काननूी रूप से चल रहे चार हुक्का बार पर पुलिस ने देर रात छापा मारा। इस दौरान 20 हुक्का के साथ 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस छापेमारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, क्योंकि स्थानीय लोगों को ही इन हुक्का बार के बारे में पता नहीं था।
यंगस्टर्स में हुक्का बार का क्रेज बढ़ रहा है। बैचलर पार्टी हो या जन्मदिन की पार्टी का मौका। यंगस्टर्स सीधे हुक्का बार पहुंचते हैं। इसके चलते पूरे राज्य में गैर-कानूनी ढंग से हुक्का बार खुलते जा रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने हुक्का बार पर प्रतिबंध का नया नोटिस जारी किया है।