Move to Jagran APP

सूरत में अगवा कर दो बच्चियों से दुष्कर्म

सूरत में दो मासूम बच्चियों को अगवा कर उनसे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 02:04 PM (IST)
सूरत में अगवा कर दो बच्चियों से दुष्कर्म
सूरत में अगवा कर दो बच्चियों से दुष्कर्म

सूरत, जेएनएन। गुजरात के सूरत में दो मासूम बच्चियों को अगवा कर उनसे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना नवागाम श्रम क्षेत्र की है। शनिवार शाम 5 वर्षीय मासूम बच्ची घर पास खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय रोशन उर्फ कालू ने बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद चार किलोमीटर दूर डिंडोली अंबिका टाउनशीप के निकट चमत्कारिक मंदिर के पीछे पड़ी लोहे की बड़ी पाइप में बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपित बच्ची को तड़पता देख वहां से फरार हो गया। पुलिस ने 10 घंटे बाद आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची मंदिर के पीछे में बेहोश पड़ी है।

पुलिस घटना के 11 घंटे बाद रात के 2.30 बजे बच्ची के पास पहुंची। बच्ची लहुलूहान अवस्था में दर्द से कहरा रही थी। उससे तत्काल सूरत के स्मिमेर स्पताल में ले जाया गया। जहां बच्ची की चार घंटे तक सर्जरी हुई है। बच्ची का उपचार करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसके होठ को दांत से बुरी तरह काटा गया है। उसके गुप्त भाग में 7 सेमी तक गंभीर चोट है। चार घंटे तक सर्जरी करने के बाद उसे 30 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना डिंडोली की है। यहां एक झोपड़ी में रहने वाले श्रमिक की पांच वर्ष की बच्ची से हेवानियत हुई। रात 10 बजे बच्ची अपने माता पिता के साथ सो रही थी। देर रात पौने दो बजे बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। पिता ने देखा कि वह लहूलुहान हालत में है। उसे तुरंत अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.