Gujarat: सूरत की फैक्ट्री में बॉयलर का पाइप फटने से छह झुलसे, तीन की हालत गंभीर
Boiler pipe burst. फैक्ट्री में बॉयलर का पाइप फटने से छह श्रमिक झुलस गए। इनमे से तीन की हालत गंभीर है।
सूरत, प्रेट्र। Boiler pipe burst. गुजरात के सूरत में स्थित पल्साना में एक फैब्रिक डाइंग फैक्ट्री में सोमवार को बॉयलर का पाइप फटने से छह श्रमिक झुलस गए। इनमे से तीन की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, पल्साना में एक फैब्रिक डाइंग फैक्ट्री में बॉयलर का पाइप फटने से जाने से छह श्रमिक झुलस गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर है, इन्हें आईसीयू में रखा गया है।
संजीवनी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मुकेश राणा ने बताया कि सोमवार की सुबह हमने छह श्रमिकों को भर्ती किया, ये पाइप में विस्फोट के कारण जल गए थे। इनमें से तीन गंभीर हैं, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विवेकलीन इंडस्ट्रीज के प्रबंधक प्रेम शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के वक्त श्रमिकों को नींद आ रही थी।
गौरतलब है कि गुजरात के भरुच जिले के औद्योगिक क्षेत्र दाहेज में गत बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 50 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना पर दुख जताते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद का एलान किया है।
भरुच के पुलिस अधीक्षक राजेंद्रसिंह चूड़ास्मा ने बताया कि इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार दोपहर बॉयलर फट गया। इससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि 10 से 12 किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। घटना के तत्काल बाद दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को भरुच और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी एमडी मोडिया ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास की इकाइयों में विषाक्त रसायन की उपलब्धता है। इसे देखते हुए एहतियातान आसपास के लाखी और लुवारा आदि गांवों को खाली करवाया जा रहा है।