Move to Jagran APP

गुजरात भाजपा के चुनावी नारों पर कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान की थीम

विधानसभा चुनाव 2017 में मिली अच्छी सफलता से उत्साहित गुजरात कांग्रेस ने अब भाजपा पर नए सिरे से वार करने की रणनीति बनाई है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 06:37 PM (IST)
गुजरात भाजपा के चुनावी नारों पर कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान की थीम
गुजरात भाजपा के चुनावी नारों पर कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान की थीम

अहमदाबाद, जेएनएन। गत लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी नारों पर ही गुजरात कांग्रेस ने अपने जनसंपर्क अभियान की थीम तैयार की है। बहुत हुई महंगाई की मार-अब तो जागो मोदी सरकार। साथ ही, अच्छे दिन के जवाब में कांग्रेस सच्चे दिन का वादा करेगी।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव 2017 में मिली अच्छी सफलता से उत्साहित गुजरात कांग्रेस ने अब भाजपा पर नए सिरे से वार करने की रणनीति बनाई है। पार्टी 2 अक्टूबर से 19 नवंबर तक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर कांग्रेस समर्थक घरों पर स्टीकर लगाएंगे। कांग्रेस ने अपने अभियान के लिए भाजपा के चुनावी नारों में ही फेरबदल कर कटाक्ष करने का प्रयास किया है।

बहुत हुई महंगाई की मार- अब तो जागो मोदी सरकार, चौकीदार या भागीदार जैसे स्लोगन के जरिए कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधेगी। कांग्रेस यूपीए सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएगी। वहीं, वर्तमान एनडीए सरकार की विफलताओं को भी उजागर करेगी। कुछ इसी तरह के नारे लेकर कांग्रेस गांधी जयंती से इंदिरा जयंती तक राज्य में अभियान चलाएगी। पार्टी ने 500 करोड़ का फंड जुटाने का भी लक्ष्य रखा है।

कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा का मानना है कि कांग्रेस के समर्थक व आम आदमी पार्टी को पांच से पांच हजार रुपये भी देंगे तो उनका पार्टी से एक जुड़ाव होगा। साथ ही, पार्टी पर वे अपना अधिकार भी समझेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.