अहमदाबाद में मेट्रो रेल का सफल ट्रायल, मार्च तक दौड़ेगी
Metro. गुजरात के अहमदाबाद में वस्त्राल से एपेरेलपार्क डेपो तक 900 मीटर तक फुल स्पीट में मेट्रो रेल दौड़ाकर इसका सफल ट्रायल किया गया।
अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद में मार्च तक मेट्रो रेल दौड़ने लगेगी। गुरुवार को वस्त्राल से एपेरेलपार्क डेपो तक 900 मीटर तक फुल स्पीट में मेट्रो रेल दौड़ाकर इसका सफल ट्रायल किया गया। करीब छह किलोमीटर के इस रूट पर सबसे पहले मेट्रो रेल दौड़ेगी। वहीं, दूसरी मेट्रो रेल नौ फरवरी तक अहमदाबाद पहुंचेगी।
मेट्रो रेल अथारिटी ने बताया कि वस्त्राल से एपेरेलपार्क तक 900 मीटर के लंबे टेस्ट ट्रेक पर मेट्रो रेल का ट्रायल लिया गया। अब लखनऊ और कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी की टीम अहमदाबाद आयेगी। करीब सात दिनों तक मेट्रो रेल का परीक्षण किया जाएगा। फरवरी तक परीक्षण पूर्ण होने के बाद लखनऊ और कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी की मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मार्च तक लोगों के लिए मेट्रो रेल दौड़ाई जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि वस्त्राल से एपेरेल पार्क तक छह किलोमीटर तक तैयार इर रूट पर सबसे पहले मेट्रो दौड़ेगी। पहले चरण में 40 किलोमीटर मेट्रो रेल दौड़ाने का प्रोजेक्ट है। सरसपुर से शाहपुर 33.5 किलोमीटर एलिवेटेड और 6.50 किलोमीटर अंडरग्राउंड का कार्य चल रहा है।