Move to Jagran APP

Gujarat: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में छह गिरफ्तार

Gujarat महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या करने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपितों को धर दबोचा है। दरअसल आरोपितों तक पहुंचने में स्निफर डॉग की बड़ी भूमिका रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 05:27 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 09:27 PM (IST)
Gujarat: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में छह गिरफ्तार
गुजरात में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में छह गिरफ्तार। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात में वडोदरा जिले के करजण में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या करने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपितों को धर दबोचा है। दरअसल, आरोपितों तक पहुंचने में स्निफर डॉग की बड़ी भूमिका रही है। घटनास्थल से 700 मीटर की दूरी पर एक आबादी में पहुंच कर स्निफर डॉग ने एक युवक पर भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शंका के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपित टूट गया और उसने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सभी आरोपित मूल यूपी और बिहार के रहने वाले हैं

loksabha election banner

करजण तहसील के देथाण गांव की यह घटना है। वडोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने बताया कि महिला की शादी पादरा में हुई थी। हालांकि पति के साथ झगड़ा होने के बाद वह पिछले 17 साल से अपने दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करती थी। 16 अगस्त को महिला घास काटने के लिए खेत गई थी। उस समय छह लोगों को नजर उस पर पड़ी। उन्होंने महिला का मुंह दबा दिया। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर सभी छह लोगों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने दुष्कर्म करने के बाद महिला की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।

जावा ने आरोपितों तक पहुंचाया

वडोदरा पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार देसाई ने बताया कि आरोपितो को पकड़ने के लिए स्निफर डॉग (जावा) की मदद ली गई। हेड कोस्टेबल हरेशभाई मोहनीय ने डॉग को साथ रख घटना स्थल से महिला का दुपट्टा और पानी की बोटल के स्मेल लिए। इसके बाद डॉग पुलिस को घटनास्थल से 500 से 700 मीटर दूर स्थित आबादी में ले गया। यहां जाकर वह एक व्यक्ति के सामने रुका और भौंकने लगा। पुलिस ने शंका होने से उसे हिरासत लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान लाल बहादुर गीरजाराम के रूप हुई है। कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया कि इसके  बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.