Move to Jagran APP

परिवहन निगम कर्मियों की बल्ले-बल्ले: वेतन में ढाई गुना वृद्धि, जानें किसकी कितनी बढ़ी पगार

Gujarat State Road Transport Corporation employees गुजरात में राज्य परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना वृद्धि की गयी है ये नियम 16 अक्‍टूबर से मान्‍य होगा।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 12:09 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 12:09 PM (IST)
परिवहन निगम कर्मियों की बल्ले-बल्ले: वेतन में ढाई गुना वृद्धि, जानें किसकी कितनी बढ़ी पगार
परिवहन निगम कर्मियों की बल्ले-बल्ले: वेतन में ढाई गुना वृद्धि, जानें किसकी कितनी बढ़ी पगार

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात राज्य परिवहन निगम में निश्चित वेतन पर नियुक्त कर्मचारियों को दीपावली की लॉटरी लग गई है। राज्य सरकार ने उनके वेतन में ढाई गुना वृद्धि करने की घोषणा की है। इसका अमल 16 अक्टूबर से होगा। राज्य के 12692 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार पर 92.40 करोड़ रूपये आर्थिक बोझ पड़ेगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इसकी घोषणा की है।

loksabha election banner

गुजरात राज्य परिवहन निगम में राज्य सरकार एक निश्चित वेतनमान पर नियुक्त करती है। यही सिलसिला राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी है। राज्य सरकार उन्हें भी इसी आधार पर नियुक्त करती है। राज्य के उपमुख्यमंत्री  नितिन पटेल ने कल राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग स्वीकार कर 16800 वेतन पाने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 40 हजार रूपये कर दिया है। इसी तरह जूनियर अधिकारी वर्ग-2 का वेतन 14,800 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 38000 रूपये कर दिया है।

राज्य सरकार ने सुपरवाइजर वर्ग तीन में आने वाले कर्मचारियों का प्रति महीने वेतन 14500 रूपये से बढ़ाकर 21000 रूपये कर दिया है। वहीं ड्राइवर सह कन्डक्टर का वेतन 11000 से बढ़ाकर 16000 रूपये प्रतिमा कर दिया है। इसी तरह तृतीय श्रेणी के कर्मचारी का वेतन 10 हजार से बढ़ाकर 16 हजार और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का वेतन 9000 से बढ़ाकर 15 हजार रूपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। इस पर 16 अक्टूबर से ही अमल होगा।

राज्य सरकार ने यह घोषणा भी की है कि दीपावली के दौरान 22 से 27 अक्टूबर तक पुरानी दर का किराया ही वसूल किया जायेगा। किराए की नई दर लागू नहीं होगी। राज्य सरकार ने जनता के हित में इसका निर्णय किया है। वहीं आखिरी बस लेकर चलने और सुबह पहली बस लेकर चलने वाले ड्राइवर-कन्डक्टर के रात्रि एलाडन्स वृद्दि नहीं की गयी है। इसके लिए उन्हें केवल 10 रूपये ही दिए जाते है। कर्मचारियों ने इसमें वृद्दि करने की मांग भी की है, किन्तु राज्य सरकार ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है। प्रतिदिन 700-800 ड्राइवर एवं कन्डक्टर अपने आखिरी स्टेशन पर ही रात्रि विराम करते हैं। उनके लिए भत्ते की यह रकम बहुत ही कम है। रु

किस अधिकारी को कितना मिलेगा वेतन

 कर्मचारियों का वर्ग              फिक्स वेतन               नया मिलने वाला वेतन

सीनियर अधिकारी वर्ग-2       रु. 16,800                       रु. 40,000

जूनियर अधिकारी वर्ग-2        रु. 14,800                       रु. 38,000

सुपरवाइजर वर्ग-3                 रु. 14,500                       रु. 21,000

ड्राइवर कम कन्डक्टर             रु. 11,000                       रु. 16,000

एकम कक्षा वर्ग-3                  रु. 10,000                        रु. 16,000

वर्ग-4                                    रु. 9000                           रु. 15,000

Maharashtra Elections 2019: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानें कौन से वादों का किया एलान

गुजरात की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.