Move to Jagran APP

नित्यानंद स्वामी के आश्रम में लड़कियों को जबरन बंधक बनाने का आरोप, शिकायत दर्ज

अहमदाबाद में स्थित विवादास्पद अध्यात्मिक गुरु नित्यानंद स्वामी के आश्रम पर लड़कियों को जबरन बंधक बनाकर रखने का आराेप लगा है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 09:32 PM (IST)
नित्यानंद स्वामी के आश्रम में लड़कियों को जबरन बंधक बनाने का आरोप, शिकायत दर्ज
नित्यानंद स्वामी के आश्रम में लड़कियों को जबरन बंधक बनाने का आरोप, शिकायत दर्ज

अहमदाबाद, जेएनएन। विवादास्पद अध्यात्मिक गुरु नित्यानंदस्वामी के अहमदाबाद स्थित आश्रम में लड़कियों को जबरन बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है। बेंगलुरु से आये एक दंपति ने अपनी पुत्री के यहां होने की शंका जताते हुए पुलिस शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने नित्यानंद आश्रम में युवती की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने हंगामा मचा दिया। बेगलुरु दंपति का आरोप है कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई या नित्यानंद उसे भगाकर विदेश ले गया है। उसे जबरन बंधकर बनाया गया है। 

loksabha election banner

लापता हुई युवती के पिता ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि उसकी तीन पुत्री और एक पुत्र है। यह सभी बेंगलुरु की दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते थे और वहां ही नित्यानंद आश्रम में रहते थे। उनकी बच्चे नाबालिग थे और एक लड़की 18 साल की है। उन्हें बताये बिना ही उनके बच्चों को बेंग्लुरु के आश्रम से नित्यानंद के अहमदाबाद के योगिनी सर्वाज्ञपीठम आश्रम में भेज दिया गया था।

 पिछले चार महीने से वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों से मिलने आ रहे है। लेकिन आश्रम के लोग उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दे रहे है। अंत में परेशान होकर उन्होंने चाइल्ड वेल्फेयर में शिकायत की। जिसके बाद वेल्फेयर के अधिकारियों ने पुलिस के साथ आश्रम में पहुंच कर उनके तीन बच्चों सो मिलवाया। लेकिन उनकी 18 साल की लड़की से नहीं मिलने दिया। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची से आश्रम में दुष्कर्म हुआ है, वह कहां है। इसका किसी को पता नहीं है। उसकी पुत्री हत्या कर दी गई या फिर उसे नित्यानंद विदेश ले गया है। फिलहाल पुलिस और चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी मामले की जांच कर रही है। 

गौरतलब है कि स्वामी नित्यानंद उस समय सुखिर्यों में आये थे। जब दक्षिण की एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उसके साथ 40 बार बलात्कार किया गया। नित्यानंद के कुछ शिष्यों ने भी उन पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाये थे। एक शख्स के साथ जबरदस्ती समलैंगिक रिश्ते बनाने के आरोप में भी नित्यानंद के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।  

प्रसव वेदना सह न पाने से हथिनी की मौत, 22 माह से थी गर्भवती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.