Gujarat: अहमदाबाद में तांत्रिक ने दो बहनों से किया दुष्कर्म
Misbehavior in Gujarat. गुजरात के अहमदाबाद में तांत्रिक ने दो बहनों से दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहमदाबाद, जेएनएन। Misbehavior in Gujarat. गुजरात में अहमदाबाद के वाड़ज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तांत्रिक ने दो बहनों से दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तांत्रिक ने घर में भूत-प्रेत होने की बात कहकर दोनों बहनों को अपने जाल में फंसाया और उसके बाद अलग-अलग जगहों पर दोनों से दुष्कर्म किया। आरोपित तांत्रिक ने युवती के पिता की मौत के बाद मिले सात लाख रुपये भी ब्लैकमेल कर हड़प लिए। युवती की शिकायत के बाद वाड़ज पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, वाड़ज क्षेत्र में रहती 35 वर्षीय युवती ने वाड़ज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सुभाषब्रिज के पास स्थित एक फ्लैट में काम करती थी। इस दौरान उसका संपर्क घाटलोडिया इलाके में रहने वाले तांत्रिक दोलतराम से हुआ। दौलतराम एक दिन उसके घर आया और कहने लगा कि उसके घर में कुछ अच्छा नहीं है। घर में भूत-प्रेत का वास है। इसे निकालने के लिए शांत इलाके में पूजा करवानी होगी। वह तांत्रिक के झांसे में आ गई और रिवरफ्रंट पर पूजा करने पहुंची। लेकिन तांत्रिक दोलतराम कहने लगा यहां भूत पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें गेस्ट हाउस जाना होगा।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने गेस्ट हाउस में पानी में नशीली पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल कर अलग-अलग गेस्ट हाउस में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी बहन से भी जबरन दुष्कर्म किया। पिता के मरने के बाद बीमा के मिले सात लाख रुपये भी आरोपित ने ले लिए। वाड़ज पुलिस ने युवती की शिकायत बाद तांत्रिक दोलतराम के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपित फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। आरोपित को दबोचने के लिए पुुलिस छापामारी कर रही है।