Move to Jagran APP

Gujarat: आत्महत्या का अनोखा मामला, वीडियो कॉलिंग कर प्रेमी जोड़े ने दी जान

राजकोट में एक प्रेमी जोड़े ने वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए आत्‍महत्‍या कर ली शादी न होने की वजह से दोनों दुखी थे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 03:29 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 03:29 PM (IST)
Gujarat: आत्महत्या का अनोखा मामला, वीडियो कॉलिंग कर प्रेमी जोड़े ने दी जान
Gujarat: आत्महत्या का अनोखा मामला, वीडियो कॉलिंग कर प्रेमी जोड़े ने दी जान

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के राजकोट में शादी नहीं हो पाने की वजह से प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो कॉलिंग पर बात की। इस दौरान लड़की ने लड़के के सामने पंखे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जबकि लड़के ने जहर पी लिया।

loksabha election banner

यह घटना राजकोट के थाना पुलिस थाना क्षेत्र की है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि चोटिला के पियावा गांव निवासी सुरेश चौथाभाई जमोड (22) की थाना निवासी भानु साबरिया नामक लड़की से मंगनी हुई थी। मंगनी के कुछ महीने बाद लड़की की मां ने किसी कारण वश यह रिश्ता तुड़वा दिया था। हालांकि लड़के-लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों के बीच इस दौरान प्रेम हो गया था। दोनों समाज से छिपकर मिलने लगे। दोनों को विश्वास था उनके परिवार एक बार फिर शादी के लिए मान जाएंगे। इसलिए लड़की ने अपनी मां को सुरेश शादी करने के लिए कहा। लेकिन उसकी मां मना कर दिया और उसके घर से बाहर निकलने पर पांबदी लगा दी।

थाना पुलिस की जांच के मुताबिक सुरेश और भानु एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे। शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। मंगलवार रात भानु ने सुरेश को वीडियों कालिंग किया और दोनों रोते हुए बात कर रहे थे। इस दौरान लड़की ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद लड़के ने भी जंतुनाशक दवाई पीकर जान दे दी।

मृतक सुरेश भाई ने कहा कि उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर था लेकिन लड़की की मां ने दोनों की शादी करवाने से इंकार कर दिया था। दोनों की मौत की जिम्मेदार उसकी मां ही है। पुलिस को उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल में बंद करना चाहिए।

 Bullet Train: बुलेट ट्रेन परियोजना पर कांग्रेस गरम, रोका गया तो लग सकता है बड़ा झटका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.