Move to Jagran APP

Gujarat Politics: 2021 का आखिरी दिन गुजरात में भाजपा, आप व कांग्रेस के लिए रहा यादगार

Gujarat Politics गुजरात में 2021 का आखिरी दिन भाजपा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यादगार रहा। सालभर राजनीतिक हार व जीत उठा पटक व आरोप प्रत्यारोप के बीच आखिरी दिन गुजरात के पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री एक साथ मंच पर नजर आए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 09:38 PM (IST)
Gujarat Politics: 2021 का आखिरी दिन गुजरात में भाजपा, आप व कांग्रेस के लिए रहा यादगार
2021 का आखिरी दिन गुजरात में भाजपा, आप व कांग्रेस के लिए रहा यादगार। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात की राजनीति में 31 दिसंबर, 2021 का दिन भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यादगार रहा। सालभर राजनीतिक हार व जीत, उठा पटक व आरोप प्रत्यारोप के बीच आखिरी दिन गुजरात के पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री एक साथ मंच पर नजर आए। प्रदेश युवक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता व पांच दर्जन कार्यकर्ता 12 दिन के बाद जेल से रिहा हुए।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल शुक्रवार को राजकोट में सुशासन सप्ताह समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट से धर्म सिंह कालेज तक रोड शो किया, जिसमें भारी जनसैलाब उमडा। रोड शो के बाद आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला भी शामिल हुए। राज्य में समूची सरकार को बदले जाने के बाद यह पहला मौका था, जब पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री एक ही मंच पर साथ आए हों। एक दिन पहले से प्रदेश में इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी। रोड शो में रूपाणी के नहीं आने के चलते कुछ वक्त तक उनके कोप भवन में होने की भी अटकलें लगी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद इस पर सफाई दी कि गांधीनगर में व्यस्त होने के कारण वे रोड शो में नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने यहां विविध विकास कार्यों का लोकार्पण व उद्घाटन भी किया।

loksabha election banner

कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, आप के नेता जेल से हुए रिहा

कांग्रेस के युवा संगठन को शुक्रवार को विश्वजीत सिंह वाघेला के रूप में नया अध्यक्ष मिला। गुरुवार को ही उनके अध्यक्ष चुने जाने की अधिकारिक घोषणा की गई थी। शुक्रवार सुबह उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उमड़े। कांग्रेस में हाल नेताओं की नियुक्ति व जिला संगठनों से पहचान व प्रशिक्षण के ही कार्यक्रम चल रहे हैं। नए अध्यक्ष जगदीश ठाकोर व नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा जिलों के नेताओं से मुलाकात कर जमीनी फीडबैक ले रहे हैं। कांग्रेस में इस बार बड़ी संख्या में नए व युवा चेहरों को मौका दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की गुजरात में एंट्री के बाद साल का आखिरी दिन उनके लिए कभी खुशी कभी गम वाला रहा। प्रदेश संयोजक गोपाल इटालिया, ईशुदान गढवी, प्रवीण राम समेत एक दर्जन नेता व पांच दर्जन कार्यकर्ता 12 दिन बाद जेल से छूूटे। इटालिया ने भाजपा को चेताते हुए कहा कि दस बीस दिन जेल में डालने से आप डरने वाली नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि जेल जाकर आना उनके लिए डिप्लोमा जैसा रहा, आप के नेता अब डिग्री करने को भी तैयार हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश सवाणी व प्रभारी गुलाब सिंह यादव भी आप नेता व कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए साबरमती जेल पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.