Move to Jagran APP

गुजरात भाजपा में बड़े पैमाने पर फेरबदल, सीआर पाटिल ने किया टीम का गठन

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बड़े पैमाने पर उलटफेर किया है। पाटिल ने अपनी टीम में सक्रिय लोगों को तथा चुनाव में परिणाम दे सकने वाले लोगों को जगह दी है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 01:35 PM (IST)
गुजरात भाजपा में बड़े पैमाने पर फेरबदल, सीआर पाटिल ने किया टीम का गठन
चुनाव से पहले गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीआर पाटिल संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर लेना चाहते हैं।

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीआर पाटिल ने अपनी टीम का गठन कर लिया है। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पाटिल संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर लेना चाहते हैं। दक्षिण गुजरात से सांसद पाटिल ने प्रदेश भाजपा में बड़े पैमाने पर उलटफेर किया है, उन्होंने अपनी टीम में सौराष्ट्र के नेताओं को खास महत्व दिया है वही प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी के रूप में भी अनुभवी चेहरों को जगह दी है। 

loksabha election banner

भाजपा के अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री गोरधन झडफिया व जयंती कवाडिया को स्थान दिया है वही प्रदेश महामंत्री के पद के लिए पूर्व गृह राज्य मंत्री रजनी भाई पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह वाघेला जैसे युवा नेताओं को जगह दी है। संगठन महामंत्री के रूप में भाजपा ने एक बार फिर अनुभवी तथा मिलनसार भिखूभाई दलसानिया पर भरोसा जताया है वही कोषाध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद सुरेंद्र भाई पटेल कोही यथावत रखने का निर्णय किया है। उनके साथ सह प्रभारी के रूप में कोटा के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र शाह को नियुक्त किया गया है। 

 भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने अपनी टीम में युवा तथा वरिष्ठ चेहरों को संतुलित रूप से जगह दी है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भाजपा ने एक बार फिर यमल भाई व्यास को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ यग्नेश दवे को चुना है सह मीडिया प्रभारी के रूप में उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार व लेखक किशोर मकवाना को स्थान दिया है। पाटिल ने अपनी टीम में सक्रिय लोगों को तथा चुनाव में परिणाम दे सकने वाले लोगों को जगह दी है। अध्यक्ष बनने के बाद पाटिल सार्वजनिक रूप से संकेत भी दे चुके हैं कि काम नहीं कर सकने वाले लोग पदों पर टिके ना रहे। 

 आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पाटिल ने विधानसभा की 182 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है जो पाटिल ही नहीं उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है। पाटिल उसी लिहाज से अब अपनी टीम में भी चुन-चुन कर नेताओं को जगह दे रहे हैं। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी संगठन रूप से पहले से मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में रहते भाजपा के लिए पन्ना प्रमुख बनाए थे लेकिन पाटिल अब इससे दो कदम आगे जाकर पेज समितियों का गठन कर रहे हैं ताकि भाजपा संगठन को हर गली में मोहल्ले तक पहुंचाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.