Bird Flu In Gujarat: गुजरात में कौवों में बर्ड फ्लू जैसा ही एच5एन8 वायरस
Bird Flu In Gujarat जूनागढ़ सूरत तथा वडोदरा में मृत पाए गए कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। गुजरात में मुर्गी व अन्य पक्षियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि नहीं की गई है।
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Bird Flu In Gujarat: गुजरात के पोरबंदर में नौ राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत हालत में पाए गए, जबकि नवसारी में तीन कौवे मृत पाए गए। जांच के लिए इन केशव लैब में भेजे गए। गुजरात के सौराष्ट्र इलाके के पोरबंदर जिले में नौ राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाए गए। तीन की मौत के कारण का हाल पता नहीं चल सका है। सौराष्ट्र में कुछ दिनों पहले जूनागढ़ में 50 से अधिक पक्षी मृत पाए गए थे। तब वन विभाग के अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग को बर्ड फ्लू होने की आशंका थी, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी मौत फ़ूड पॉइज़निंग की वजह से हुई है। अब सौराष्ट्र के ही दूसरे जिले पोरबंदर में नो राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाए गए हैं। इसके अलावा दक्षिण गुजरात के नवसारी में तीन कौवे मृत पाए गए।
प्रशासन बर्ड फ्लू की आशंका के चलते इन केसों की जांच करा रहा है तथा जांच के लिए सैंपल लेब को भी भेजे गए हैं। राज्य सरकार ने वन विभाग स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक एडवाइजरी जारी कर राज्य के सभी प्राणी संग्रहालय व पक्षी अभयारण्य में सचेत रहने को कहा है। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि होने के बाद गुजरात उसको लेकर पूरी तरह सतर्क है। जामनगर में भी पक्षियों के मृत पानी जाने की सूचना है प्रशासन ने हालांकि इसकी कोई संख्या नहीं बताई है, लेकिन बर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुजरात में हाल सरकार व प्रशासन ने बर्ड फ्लू होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन सौराष्ट्र व दक्षिण गुजरात में पक्षियों के मृत पाए जाने से राज्य में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका जरूर बनी हुई।
कोरोना संक्रमण के मामले ढाई लाख के पार
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 615 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 2,52,559 हुई। तीन नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,347 हुई। सक्रिय मामले अब 7,695 हैं। 746 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,40,517 हुई।
जूनागढ़, सूरत व वडोदरा में मृत पाए गए कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि
जूनागढ़, सूरत तथा वडोदरा में मृत पाए गए कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। गुजरात में मुर्गी व अन्य पक्षियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि नहीं की गई है। राज्य की स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव डॉ रवि ने सभी जिला तहसील के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। जूनागढ़, सूरत व वडोदरा में मृत पाए गए पक्षियों में एच5एन8 एवियन इनफ्लुएंजा पाया गया है, जिसके विभाग स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। डॉ रवि ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते सरकार ने पूरी तरह सतर्कता के निर्देश दिए हैं तथा इसको लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार के पास इसकी दवा ओसेलटामिवीर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है