Move to Jagran APP

Gujarat Local Body Poll: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में जानें, कहां कितना हुआ मतदान

Gujarat local body elections गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सरकार ने शहरों व गांवों में सुरक्षा के लिए करीब 43 हजार जवान पुलिसकर्मी अर्द्धसैनिक बल व होम गार्ड नियुक्‍त किए। अमित शाह ने अहमदाबाद के नारणपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया।

By PRITI JHAEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 06:16 PM (IST)
Gujarat Local Body Poll: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में जानें, कहां कितना हुआ मतदान
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, गृहमंत्री अमित शाह ने मतदान किया

अहमदाबाद, जागरण संवाददाताGujarat Local Body Election 2021 गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ गुजरात केअहमदाबाद के नारणपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया। भाजपा के 574 कांग्रेस के 566 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सरकार ने शहरों व गांवों में सुरक्षा के लिए करीब 43 हजार जवान पुलिसकर्मी अर्द्धसैनिक बल व होम गार्ड नियुक्‍त किए हैं। छह महानगर पालिका की 575 सीटों के लिए मतदान हुआ। 

loksabha election banner

महानगर पालिका चुनाव में मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव जैसा ही नजर आया। गत मनपा चुनाव में 35 से 37 के बीच मतदान हुआ था। अपरान्ह चार बजे तक छह महानगरों में औसत मतदान हुआ। छह बजे तक कोरोना संक्रमितों ने मतदान किया। अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एक निजी विमान से राजकोट पहुंचे। विजय रूपाणी मास्क फेस शिल्ड लगाकर राजकोट के अनिल विद्या स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनकी पत्नी अंजलि बेन रूपाणी भी उनके साथ पहुंचीं। दोनों ने अनिल विद्या स्कूल में मतदान किया।

शाम 5:00 बजे तक अहमदाबाद में सबसे कम 30.49% मतदान दर्ज किया गया। अहमदाबाद में मतदान काफी नीरस रहा।

सूरत 34.96 वडोदरा 35.34%, भावनगर 38.57%, जामनगर 41.67% राजकोट 37.1 % मतदान दर्ज किया गया

शाम 6:00 बजे तक जामनगर में सबसे अधिक करीब 50 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया है अन्य शहरों में 40 से 45% मतदान की संभावना

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राजकोट की अनिल विद्या स्कूल में मतदान किया। रूपाणी अहमदाबाद की यूएन हॉस्पिटल से सीधे हवाई मार्ग से राजकोट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया।

अहमदाबाद 30.34%

राजकोट 30.58%

सूरत 33.63%

वडोदरा 33.45%

भावनगर 32.7 जामनगर 38.75%

गत चुनाव मनपा चुनाव में 35-37% के बीच मतदान हुआ था

अहमदाबाद में सबसे कम जामनगर में सबसे अधिक मतदान दोपहर 2:00 बजे तक गुजरात की 6 महानगर पालिका चुनाव का औसत मतदान

अहमदाबाद 18.58%

राजकोट 22.70%

सूरत 23.58%

वडोदरा 23.47%

भावनगर 23.91%

जामनगर 28.05%

दोपहर 1:00 बजे तक मतदान

अहमदाबाद 21%

राजकोट 20%

सूरत 20%

वडोदरा 21%

भावनगर 23%

जामनगर 20%

अहमदाबाद में कम  मतदान ने भाजपा व कांग्रेस की चिंता बढ़ाई। भाजपा ने इंटरनेट मीडिया पर मैसेज कर लोगों से भारी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों से बाहर आने की अपील जारी की। कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी लोगों से भारी मतदान करने की अपील की है। चावड़ा ने कहा कि जनता करोड़ों रुपए का टैक्स भर्ती है लेकिन फिर भी उनको साफ पानी, अच्छी सड़क और सीवरेज की सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि जनता को सुविधाएं प्रदान नहीं कर के भारी भ्रष्टाचार कर परेशान किया गया।

दोपहर 12:00 बजे तक मतदान

अहमदाबाद 11.40%

राजकोट 14.76%

सूरत 13.73%

वडोदरा 13.16%

भावनगर 13.49%

जामनगर 15.45%

जानकारी के अनुसार वडोदरा तथा राजकोट में भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आए। एक दूसरे के सामने कुर्सियां उछाली है। राजकोट के वार्ड 8 में भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े है। पुलिस का जाप्ता बिठाया है। अहमदाबाद के मुस्लिम बहुल इलाके जुहापुरा के ए-1 स्कूल में डेढ़ घंटे से मतदान प्रक्रिया ठप है।

महानगर पालिका के लिए हो रहे मतदान के दौरान सुबह 11:00 बजे तक 

राजकोट 13%

सूरत 12%

वडोदरा 14%

भावनगर 13% तथा

जामनगर में 12%  मतदान हुआ

गृहमंत्री अमित शाह ने मतदान किया

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात केअहमदाबाद के नारणपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया। नारायणपुरा जोनल कार्यालय मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। पत्नी सोनल बेन पुत्र जय तथा पुत्रवधू व पौत्री भी उनके साथ मतदान केंद्र पहुंचे। राज्यसभा सदस्य नरहरी अमीन अहमदाबाद के पूर्व महापौर गौतम शाह सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता उनके साथ मतदान केंद्र पहुंचे ।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते जो विकास यात्रा शुरू की थी आज वह समग्र देश में पहुंची है। गुजरात के नागरिकों ने विकास का साथ दिया है। स्थानीय निकाय चुनाव के रविवार को श्री गणेश के साथ ही गुजरात की जनता भारी मतदान करगी, अंत में विकास की ही जीत होगी। गुजरात भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ है यह एक बार फिर स्थापित होगा। गुजरात में मोदी के शासन में गांव शहर जंगल सागर हर कोने तक विकास पहुंचा है। महानगर पालिका अहमदाबाद सूरत वडोदरा राजकोट जामनगर तथा भावनगर के मतदान के साथ ही आज स्थानिक स्वराज के चुनाव का श्री गणेश हो गया है। अहमदाबाद के नारणपुरा वार्ड की जोनल कचेरी में मतदान के बाद गृहमंत्री शाह मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

महानगर पालिका के लिए हो रहे मतदान के दौरान सुबह 10 बजे तक

अहमदाबाद 9%

राजकोट 11%

सूरत 9%

वडोदरा 10%

भावनगर 9% तथा

जामनगर में 10%  मतदान हुआ

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल सूरत में 

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल अपने परिवार के साथ मतदान करने सूरत के खटोदरा स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल पहुंचे।

गुजरात के राजकोट में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की पत्नी अंजली रुपाणी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील, राज्यमंत्री कुमार कानानी वडोदरा सांसद रंजन भट्ट, राजस्व मंत्री कौशिक भाई पटेल, ऊर्जामंत्री सौरभ पटेल, कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र सिंह, गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह मतदान किया। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित होने की वजह से शाम को 5 बजे बाद राजकोट के स्कूल में मतदान करेंगे।

जानकारी हो कि आज [21 फरवरी] गुजरात के अहमदाबाद सूरत वडोदरा राजकोट जामनगर तथा भावनगर महानगर पालिका के चुनाव हो रहे हैं। गुजरात के  स्‍थानीय निकाय चुनाव में करीब 25 हजार प्रत्‍याशी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं, छह महानगर पालिका की 576 सीट के लिए 2276 लोग चुनाव मैदान में हैं, रविवार को इसका चुनाव होगा जबकि 31 जिला व 231 तहसील पंचायत व 81 नगर पालिका चुनाव 28 फरवरी को होगा।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्‍यवस्‍था में दो हजार आला पुलिस अधिकारी समेत 43 हजार के करीब जवान तैनात हैं। चुनाव संपन्‍न कराने के लिए 63209 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.