Move to Jagran APP

Vijayadashami: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

Vijayadashami गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विजयदशमी पर गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास में शस्त्र पूजन किया। रूपाणी ने आतंकवाद अपराध गुंडा तत्वों के खिलाफ शस्त्र के उपयोग का एलान किया। वहीं केंद्रीय मंत्री मांडविया ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 10:24 PM (IST)
Vijayadashami: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Vijayadashami: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विजयदशमी पर गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास में शस्त्र पूजन किया। रूपाणी ने आतंकवाद, अपराध, गुंडा तत्वों के खिलाफ शस्त्र के उपयोग का एलान किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री मांडविया ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री रूपाणी ने दशहरा के मौके पर गांधीनगर में अपने सरकारी आवास पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा। मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में लगे अंगरक्षकों के हथियारों की मुख्यमंत्री ने पूजा की। रूपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा की परंपरा की शुरुआत की थी, जिसे वह आगे बढ़ा रहे हैं।

loksabha election banner

इस मौके पर रूपाणी ने कहा कि शास्त्रों के साथ शस्त्र का उपयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर कभी शस्त्र का उपयोग नहीं करते हमेशा अत्याचारी के सामने ही शस्त्र का उपयोग करना चाहिए। आधुनिक शस्त्र के कारण ही गुजरात आज सुरक्षित व सलामत बना हुआ है। रूपाणी ने कहा कि आतंकवाद वह अपराध समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। किसी भी सभ्य समाज में गुंडा तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, उनके साथ सख्ती बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा की विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की व अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। कें

द्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि गुजरात में आठ सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस में गुटबाजी वह अंतर्द्वंद है। गुजरात में कांग्रेस 25 साल से सत्ता से दूर है तथा कांग्रेस अभी भी अपनी जातिवादी संस्कृति में ही रची बसी है। मांडविया ने कहा कि कांग्रेस जो काम 60 वर्ष में नहीं कर पाई, वह कार्य भाजपा ने छह साल में करके बता दिया। कांग्रेस पानी बिजली सड़क शौचालय परिवहन व महिला सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधा व सेवा का काम भी नहीं कर सकी, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया। उन्होंने कांग्रेस पर आंतरिक गुटबाजी वह सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस ने किसानों गरीब व दलित का उपयोग महज वोट बैंक की तरह किया, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद सभी वर्ग के विकास का कार्य किया। भाजपा के केंद्र में छह साल के शासन में पानी बिजली सड़क रक्षा विदेश संचार सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। जनता ने समय-समय पर केंद्र के कामकाज पर अपनी मुहर लगाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.