गुजरात महिला फुटबॉल टीम की कप्तान मानसी वखारिया का निधन
मानसी वखारिया 18 को गत शुक्रवार को जीवराज मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वे पांच साल से गुजरात महिला फुटबॉल टीम की कप्तान थी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 05:37 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात महिला फुटबॉल टीम की कप्तान मानसी वखारिया का निधन हो गया, वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने गुजरात की ओर से 11 बार राष्ट्रीय स्तर के मैचों में भाग लिया था।
मानसी वखारिया 18 को गत शुक्रवार को जीवराज मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वे पांच साल से गुजरात महिला फुटबॉल टीम की कप्तान थी। मानसी को अचानक गिलेन बार सिंड्रोम नामक गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया, जिससे वह कोमा में थी। उपचार के दौरान उच्च रक्तचाप के चलते उनका निधन हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें