Move to Jagran APP

Gujarat: टिकट वितरण में अड़चनें डालने वाले सुधर जाएं: सीआर पाटिल

Gujarat गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी के उन नेताओं को दो टूक भाषा में समझा दिया है कि पार्टी जिसे चाहेगी टिकट देगी। भाजपा में अब उन नेताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो यह समझते हैं कि पार्टी उनकी वजह से चल रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 09:30 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 09:30 PM (IST)
Gujarat: टिकट वितरण में अड़चनें डालने वाले सुधर जाएं: सीआर पाटिल
गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी के उन नेताओं को चेताया है, जो खुद को पार्टी से ऊपर समझते हैं। पाटिल ने कहा कि टिकट वितरण में अड़चनें डालने वाले सुधर जाएं। उत्तर गुजरात के मोडासा में जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने दो टूक कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वही भाजपा नेता चुनाव लड़ेगा, जिसे पार्टी टिकट देगी। टिकट के मामले में अड़चन पैदा करने वाले नेता सुधर जाएं। पार्टी मेरे कारण चलती है, पार्टी के नेता मेरी वजह से जीतते हैं या मैं पार्टी के नेता को चुनाव हरवा सकता हूं, इस तरह की सोच रखने वाले भाजपा नेता अब यह सब भूल जाएं। ‌ पाटिल ने पार्टी के उन नेताओं को दो टूक भाषा में समझा दिया है कि पार्टी जिसे चाहेगी टिकट देगी। भाजपा में अब उन नेताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो यह समझते हैं कि पार्टी उनकी वजह से चल रही है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सीआर पाटिल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से गुजरात में भाजपा का संगठन काफी मजबूत हुआ है। पाटिल कई बार सार्वजनिक मौकों पर अपनी ही सरकार के मंत्रियों की भी आलोचना करने से नहीं चूकते हैं। हाल ही अंडा व नानवेज के थैलों को महानगर पालिका क्षेत्रों से हटाने के अभियान को लेकर पाटिल ने गुजरात सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों तक को आड़े हाथ ले लिया था। पाटिल ने कहा था कि भाजपा इसके पक्ष में नहीं है। अगर सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर अंडा वेज नानवेज खाद्य पदार्थ बेचकर अपना गुजारा करते हैं तो भाजपा उनकी मदद को तैयार है। पाटिल के इस बयान के बाद अंडा व नानवेज के ठेलों व दुकानों के खिलाफ राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, वडोदरा, अहमदाबाद, गांधीनगर महानगर पालिका में चल रहा अभियान तुरंत बंद हो गया था। खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरकार के एक कार्यक्रम में स्पष्ट कहा था कि लोग क्या खाना चाहते हैं, यह उनकी पसंद का विषय है। सरकार शहरों से अंडे व नानवेज के ठेले व दुकान वालों को हटाने के पक्ष में नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.