Gujarat: वडोदरा को भिखारी मुक्त बनाएं महापौर: सीआर पाटिल
Gujarat सीआर पाटिल ने वडोदरा के महापौर से शहर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए कहा है। इसके साथ ही सड़कों पर एक भी पशु नहीं दिखना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शहर भिक्षुक मुक्त बने और सड़कें जानवर मुक्त।
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने वडोदरा के महापौर से शहर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए कहा है। इसके साथ ही सड़कों पर एक भी पशु नहीं दिखना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शहर भिक्षुक मुक्त बने और सड़कें जानवर मुक्त। सूरत में अब एक भी भिखारी नजर नहीं आता है। सरकार ने भिक्षुक गृह बनाए हैं, जहां दोनों समय भोजन की व्यवस्था है। काम करने की इच्छा जताने वाले भिखारी को काम दिलाया जाता है। पाटिल ने कहा कि पहले लोग ताजमहल देखने जाते थे, लेकिन अब स्टेच्यू आफ यूनिटी देखने आते हैं। वडोदरा के महापौर केयूर रोकडिया को सचेत करते हुए पाटिल ने उन्हें जनहित के कार्यों को गंभीरता से लेने को कहा। विश्व पाटीदार समाज सरदारधाम के ग्लोबल बिजनेस समिट में पाटिल ने 51 लाख रुपये का दान किया।
सीआर पाटिल ने कहा कि शहर भिक्षुकमुक्त बने और सड़कें जानवर मुक्त। सूरत शहर में अब एक भी भिक्षुक नजर नहीं आता है। सरकार ने भिक्षुक गृह बनाए हैं, जहां दोनों वक्त खाने की भी व्यवस्था है। जो भी भिक्षुक काम करना चाहता है, उसे काम भी दिलाया जाता है। पाटिल ने कहा पहले लोग ताजमहल देखने जाया करते थे, लेकिन अब स्टेच्यू आफ यूनिटी देखने आते हैं। पाटिल ने वडोदरा महापौर को चेताया कि यहां भी शहर में भिक्षुक व सड़कों पर जानवर नजर नहीं आना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने सूरत के बारे में कहा कि आज वहां एक भी भिक्षुक नजर नहीं आता है, उनके रहने व खाने की बहुत अच्छी व्यवस्था के साथ उनको स्वास्थ्य सुविधा भी दी गई है। जो भिक्षुक काम करने में सक्षम हो उसे काम भी दिलाया गया है।
वडोदरा के महापौर केयूर रोकडिया को चेताते हुए पाटिल ने जनहित के कामों को गंभीरता से लेने की बात कही। साथ ही, कहा कि वडोदरा शहर में भिक्षुक और सड़कों पर एक भी जानवर नजर नहीं आना चाहिए। विश्व पाटीदार समाज सरदारधाम के ग्लोबल बिजनेस समिट में पाटिल ने खुद 51 लाख रुपये का दान किया तथा कहा कि पाटीदार समाज ने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया है। बिजनेस समिट से युवाओं के रोजगार को गति मिलेगी। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने देश के 565 रजवाड़ों का एकीकरण कर अखंड भारत बनाया, इसीलिए उन्हें लौहपुरुष कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया। देश व दुनिया के लोग अब आगरा के ताजमहल के बजाए स्टेच्यू आफ युनिटी को देखने आते हैं। आजकल इंटरनेट पर भी सबसे अधिक खोजे जानेे वाला शब्द सरदार वल्लभभाई पटेल बन गया है। पाटिल ने समारोह में कहा कि महिलाओं को समाज व राजनीतिक दलों में उनकी संख्या के अनुपात में प्रधानता नहीं मिलती है। जो भी समाज बहनों को महत्व की जिम्मेदारी सौंपता है वह खूब तेजी से प्रगति करता है। युवाओं को बिजनेस की समझ व तरीका समझाने में पाटीदार बिजनेस समिट एक अहम कडी होगी। इससे युवाओं का व्यापार तेजी से शिखर तक पहुंचेगा। पाटीदार समाज जो काम हाथ में लेता है उसे पूरा करता है।