COVID-19 : गुजरात में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, 105 है यहां संक्रमितों की संख्या
Coronavirus गुजरात के सूरत में एक कोरोनो पॉजिटिव 61 वर्षीय महिला की मौत राज्य में मरीजों की संख्या 105 तक पहुंच गयी है।
सूरत, एएनआइ। गुजरात के सूरत में रविवार सुबह एक कोरोनो पॉजिटिव 61 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोनो वायरस की पुष्टि के मामलों की संख्या बढ़कर 3,072 हो गई, जिसमें 75 मौत हो चुकी है जबकि 212 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी हैं। ताजा जानकारी के अनुसार गुजरात कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 105 तक पहुंच गयी है जिनमें 14 ठीक हो चुके हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि गुजरात में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 10 नये मामले दर्ज किये गये थे, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 105 हो गयी थी। अहमदाबाद के संवेदनशील इलाकों को सील कर दिया गया था। जिसके चलते यहां किसी के आने-जाने की मंजूरी नहीं है। गुजरात में अब तक 2139 लोगों की कोरोना जांच की गयी है, जिसमें से 105 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आये हैं। राज्य में 33 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं, वहीं दस लोगों का अतंरराज्यीय यात्रा करने का रिकार्ड है।
वहीं तब्लीगी जमात से आये लोगों ने भी सरकार की मुश्किल बढा दी हैं, बता दें कि गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, भावनगर, आणंद, आदि शहर से भी काफी संख्या में लोग दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। जिनमें से कुछ की पहचान कर ली गयी है, जिनकी संख्या 68 बतायी जा रही है। रॉ समेत कई जांच एजेंसियों इन लोगों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
डीजीपी शिवानंद झा ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग स्वेच्छा से सामने नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और जांच एजेंसियां जबरन उन्हें पकड़कर क्वारंटाइन कर रही हैं। शुक्रवार को तब्लीगी जमात से लौटे अहमदाबाद से 57, भावनगर से 40, सूरत से आठ और मेहसाणा से 12 लोगों को क्वारंटाइन में भेजा गया था।
Nizamuddin Corona cases: जमातियों के साथ हिमाचल एक्सप्रेस में आए थे दो राज्यों के 62 लोग, 31 की