Coronavirus Effect: लॉक डाउन के कारण रोजी-रोटी जाने से 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी
गुजरात में लॉक डाउन के कारण रोजी-रोटी जाने से हताश 21 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। वह राजकोट में मजदूरी काम करता था।
अहमदाबाद। गुजरात में लॉक डाउन के कारण रोजी-रोटी जाने से हताश 21 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। वह राजकोट में मजदूरी काम करता था। लॉक डाउन के कारण पांच दिन पहले ही जामनगर में अपने गांव आया था। पुलिस ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति नाजुक है। दो वक्त की रोटी भी न मिल पाने के डर से उसने शनिवार शाम घर में फांसी लगा ली।
जामनगर के गोकुलनगर क्षेत्र के नवानगर की यह घटना है। नवनगर पुलिस ने बताया कि कौशिक नरेन्द्र भाई मंडेरा (21) राजकोट शहर में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था। कोरोना वायरस की महामारी के कारण 21 दिन का लोकडाउन घोषित होने से वह पिछले दिनों राजकोट से घर आ गया था। उसके पिता नरेन्द्र भाई ने बताया कि रोजगारी छिनने से वह बहुत दुखी था। उसे घर का गुजारा कैसे होगा इसकी चिंता थी। इससे हताश होकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमोर्ट कराया है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु की गई है।
लोकडाउन के कारण जेठ-जेठानी घर आने से देवरानी की आत्महत्या
गुजरात के जामनगर में लोकडाउन के कारण अन्य शहर में रहते जेठ-जेठानी के घर आने विरोध में देवरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहाबेन कथीरिया नामक 20 वर्षीय ब्याहता ने फंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि लोकडाउन होने कुछ दिनों के लिए उसे जेठ-जेठानी घर पर रहने के लिए आये थे। लेकिन देवरानी को यह जरा भी गवारा नहीं था। बीते दिन उसने जेठ-जेठाणी से झगड़ा करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमोर्टम कराया गया। मृतका के परिजनो ने हत्या कर आरोप लगाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Coronavirus in Gujrat: गुजरात कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत, राज्य में अभी तक 5 लोगों की मृत्यु