तटरक्षक बल ने आठ मछुआरों की जान बचाई
fishermen. तटरक्षक बल ने पानी से भरी एक नाव में फंसे आठ मछुआरों को सुरक्षित निकाल कर गुजरात के पोरबंदर तट तक पहुंचाया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 03:41 PM (IST)
अहमदाबाद, प्रेट्र। तटरक्षक बल ने रविवार को पानी से भरी एक नाव में फंसे आठ मछुआरों को सुरक्षित निकाल कर गुजरात के पोरबंदर तट तक पहुंचाया।
तटरक्षक बल ने एक बयान में बताया कि शनिवार की रात उन्हें 'प्रभु सागर' नाम की एक नाव में सवार मछुआरों की ओर से आपात संदेश मिला था। उसमें आठ लोग सवार थे। तटरक्षक बल का जहाज सी-445 दो घंटे के भीतर पानी से भरी नाव के पास पहुंच गया और बचाव अभियान शुरू कर दिया।
बयान के अनुसार, 'समुद्र की विपरीत परिस्थितियों और अंधेरे के बीच आइसीजी के जहाज ने डूब रही नाव से सबमर्सिबल पंप के जरिये पानी निकालना शुरू किया, लेकिन इस बीच लकड़ी की एक तख्ती टूट गई। इसके बाद डूब रही नाव में सवार सभी लोगों को पानी में कूदना पड़ा।'
बयान में बताया गया कि नाव में सवार सभी मछुआरों को रविवार को तड़के सुरक्षित निकाल कर पोरबंदर बंदरगाह पहुंचा दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें