Move to Jagran APP

सीएम विजय रूपाणी ने 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा के प्रचार रथ रवाना किए

BJP. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर से 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार रथों को रवाना कर भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान की शुरुआत की।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 06:20 PM (IST)
सीएम विजय रूपाणी ने 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा के प्रचार रथ रवाना किए
सीएम विजय रूपाणी ने 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा के प्रचार रथ रवाना किए

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर से 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार रथों को रवाना कर भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान की शुरुआत की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा का झंडा लहराकर मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रूपाणी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय से भारत के मन की बात मोदी के साथ के प्रचार रथों को रवाना करते हुए कहा कि भाजपा वायदे नहीं काम में मानती है। अब तक सभी दल चुनाव घोषणा पत्र का निर्माण पार्टी कार्यालय में बैठकर करती थी, लेकिन अब भाजपा इसके लिए जनता से उनके सुझाव मांगेंगे। देश में करीब 7500 सुझाव पेटी रखी जाएगी, गुजरात के सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ घूमेंगे, जिसके जरिए लोगों को राजनीतिक रूप से जागरुक करने के साथ उनके सुझाव लिखित, मौखिक, वीडियो व सोशल मीडिया के जरिए लिए जाएंगे। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर एक हजार लोगों की टीम देशभर से आने वाले दस करोड़ संदेशों में से जनहित से जुड़े मुद्दों को पार्टी के संकल्प पत्र के लिए चुनेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा कि 2014 सेपहले देश में भ्रष्टाचार, अराजकता व अनिश्चितता का माहौल था, लेकिन मोदी के सशकत नेत्रत्व ने भारत को देश व दुनिया में पहचान दी। एक माह तक सभी लोकसभा क्षेत्र के लोगों से पार्टी के संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

वाघाणी ने बताया कि भारत के मन की बात मोदी के साथ के लिए कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव 6357171717 नंबर पर कॉल, एसएमएस, वॉट्सएप से भी दे सकते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य माध्यमों से भी लोग अपने सुझाव पार्टी कार्यालय को भेज सकते हैं। स्थानीय संगठन सभी के सुझावों का संकलन कर उसका ब्रीफ नोट केंद्रीय कार्यालय को भेजेगा।

परेश रावल का कट सकता है टिकट

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगामी 15 फरवरी को अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के घर भाजपा का ध्वज लहराकर मेरा घर भाजपा का घर अभियान की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने व चुनावी तैयारियों से उन्हें जोड़ने के लिए शाह अहमदाबाद से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। गुजरात की सभी 26 सीट पर भाजपा का कब्जा है तथा इन पर कब्जा बरकरार रखना पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

भाजपा के करीब आठ से दस सांसदों का टिकट काटा जासकता है। इनमें एक नाम अहमदाबाद पूर्व से सांसद व अभिनेता परेश रावल का नाम भी शामिल है। उनके स्थान पर विश्व उमिया फाउंडेशन के अध्यक्ष सी के पटेल को मैदान में उतारा जा सकता है। पाटीदार बहुल इस सीट से लंबे समय तक हरिन पाठक सांसद चुने जाते रहे, लेकिन गत चुनाव में उनकी जगह रावल को टिकट दिया गया था। सी के पटेल अमरीका में भारतीयों के होटल एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.