Gujarat: गुजरात के एक गांव में पेड़ पर लटके मिले दो बहनों के शव, एक शारीरिक रूप से विकलांग
गुजरात के एक गांव में पेड़ पर लटके मिले दो बहनों के शव दोनों बहने अपने घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि एक लड़की शारीरिक रूप से विकलांग थी वह खुद को पेड़ से लटका कर खुदकुशी नहीं कर स
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात के पंचमहाल जिले के एक गांव में दो बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले। मंगलवार को यह दोनों बहने अपने घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि एक लड़की शारीरिक रूप से विकलांग थी वह खुद को पेड़ से लटका कर खुदकुशी नहीं कर सकती। पुलिस ने पंचमहाल जिले के घोघंबा तहसील के लालपुरी गांव में पेड़ पर दो युवतियों के शव लटके मिले।
प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवा कर उनका पोस्टमार्टम कराया व घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवतियां आपस में रिश्ते में बहन है इनके नाम सोनल राठवा 18 वर्ष तथा वर्षा राठौर 19 वर्ष बताया गया है।
गत मंगलवार रात को यह दोनों अपने घर से किसी को बिना बताए चली गई थी। परिवार वालों ने पुलिस के समक्ष उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अचानक उनके पेड़ से लटके हूं लेकिन सूचना मिली। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
उधर, परिवार वालों का आरोप है कि उनकी दोनों पुत्रियों को बहला-फुसलाकर भगाया गया है अथवा अगवा किया गया उनके साथ कोई गलत हरकत होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। परिवार वालों का कहना है कि उनकी एक पुत्री शारीरिक रूप से विकलांग है जो खुद को पेड़ से लटका कर खुदकुशी करने में सक्षम नहीं है। दोनों युवतियों के शव पेड़ से लटके होने की घटना के बाद से पंचमहाल जिले में इस घटना को लेकर आम लोगों में काफी रोष व्याप्त है पुलिस को हाल इस घटना के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस दो युवतियों की मौत के मामले की जांच में एफ एस एल तथा डॉग स्पॉट की भी मदद ले रही है।