उपचुनाव में तलाला विधानसभा सीट भाजपा ने जीती
मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच उपचुनाव में तलाला सीट पर कब्जा जमाने के बाद मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और मजबूत होकर उभरी हैं। भाजपा ने करीब ढाई हजार वोट से इस सीट पर कब्जा जमाया।
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच उपचुनाव में तलाला सीट पर कब्जा जमाने के बाद मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और मजबूत होकर उभरी हैं। भाजपा ने करीब ढाई हजार वोट से इस सीट पर कब्जा जमाया।
असम के लोगों की ओर से पूर्वोत्तर में पहली भाजपा सरकार देने की खुशी में गुजरात ने भी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर खुशी में इजाफा कर दिया है। कांग्रेस विधायक जशुभाई बारड के निधन के चलते तलाला सीट पर उपचुनाव कराया गया था। कांग्रेस उम्मीदवार भगवान बारड 14वें राउण्ड तक बढत बनाए हुए थे लेकिन अंतिम दो राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी गोविंद परमार ने बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 2441 मतों से हरा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात भाजपा व गोविंद भाई को जीत की बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजयभाई रुपाणी ने कहा है कि 2017 चुनाव से पहले भाजपा की यह जीत जनता मानस को दर्शाती है, भाजपा अगले साल राज्य में फिर से चुनाव जीतकर सत्ता में लौटेगी।
अहमदाबाद। लोकगायिका पदमश्री दीवाली भील का गुरुवार को निधन हो गया। 85 वर्षीय दिवाली लंबे समय थे बीमार थीं, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने उनके निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
गुजरात की लोक गायिकी में सौराष्ट्र मूल की दिवाली बेन भील का अनुठा योगदान रहा है, उनके गाए गीत आज भी प्रदेश के महिला पुरुष गुनगुनाते हैं। भारत सरकार ने उन्हें पदमश्री अवार्ड से नवाजा, लंबी बीमारी चलते गुरुवार को उनका निधन हो गया।