Move to Jagran APP

कांग्रेस के सर्वे में गुजरात चुनाव में भाजपा को बहुमत

सोशल मीडिया में कथित रूप से कांग्रेस द्वारा कराए गए सर्वे में बताया गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 97 और कांग्रेस को 85 सीट मिलने वाली हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2016 01:40 AM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2016 02:09 AM (IST)
कांग्रेस के सर्वे में गुजरात चुनाव में भाजपा को बहुमत

अहमदाबाद( ब्यूरो)। गुजरात कांग्रेस के एक सर्वे में 2017 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने की बात कही गई है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि जमीन खिसकती देख भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। गुजरात में अगले वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन, दलित अधिकार संघर्ष, ओबीसी समुदाय के नशाबंदी मुक्त गुजरात अभियान के बीच ऊना में दलितों से मारपीट की घटना के चलते भाजपा सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल किए गए हैं।

loksabha election banner

इस सबके बीच सोशल मीडिया में कथित रूप से कांग्रेस द्वारा कराए गए सर्वे में बताया गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 97 और कांग्रेस को 85 सीट मिलने वाली हैं। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीट की जरूरत होती है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी का इस पर कहना है कि भाजपा को कांग्रेस के सर्वे से ज्यादा सीटें मिलेंगी। जबकि, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि हमारी पार्टी ने कोई सर्वे नहीं कराया है। जनता में सरकार के प्रति नाराजगी के कारण भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। भाजपा ने पहले मुख्यमंत्री बदला, फिर पार्टी अध्यक्ष, इस पर भी पार नहीं पड़ता देख जनता को गुमराह करने के लिए वह इस तरह की अफवाहें फैला रही है। कांग्रेस का ऐसे सर्वे में नहीं जनता के सर्वे में विश्वास है।'

पढ़ेंः गुजरात: नरोदा पाटिया दंगे का ट्रायल 6 महीने में पूरी करने के निर्देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.